Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारत प्राचीन आदिवासी कोल जाति कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा नाथ कोल (करीब 70 वर्ष) का निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही कोल समाज में शोक की लहर फैल गई. उमा नाथ कोल झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के पुराने सहयोगी माने जाते थे और लंबे समय से कोल समाज के सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. जानकारी के अनुसार, शनिवार को उमा नाथ कोल मोटरसाइकिल से फतेहपुर से जामताड़ा की ओर जा रहे थे. इसी…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 27 मोबाइल फोन, 39 सिम कार्ड सहित साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए. पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहली छापेमारी सियाटांड़ और मठटांड़ क्षेत्र के जंगल में की गई. सूचना के सत्यापन के बाद साइबर अपराध के उपाधीक्षक अमित के…

Read More

सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन डिवाइस के तहत सात लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने गम्हरिया थाना पुलिस के प्रति आभार जताया. शनिवार को गम्हरिया थाना परिसर में मोबाइल फोन विधिवत उनके मालिकों को लौटाए गए. जिन लोगों को उनके मोबाइल वापस मिले उनमें संदीप कुमार, प्रसेनजीत महतो, दिलीप बारिक, संजय कुमार झा, अजय कुंडू, पवन किशोर झा सहित एक अन्य मोबाइल धारक शामिल हैं. ये सभी मोबाइल अलग-अलग समय पर गुम…

Read More

आदित्यपुर: सावन मास में मनाई जाने वाली विपत तारिणी पूजा शनिवार को पूरे श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुई. आदित्यपुर के मिरूडीह स्थित काली मंदिर में पिछले पांच वर्षों की तरह इस वर्ष भी विपत तारिणी पूजा का भव्य आयोजन किया गया. सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर मां विपत तारिणी की आराधना की और अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, दीर्घायु तथा सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा की कामना की. हिंदू धर्म में विपत तारिणी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि मां विपत तारिणी अपने…

Read More

गम्हरिया: आदित्यपुर थाना अंतर्गत बोलायडीह शीतला मंदिर के निकट एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान गोप पाड़ा निवासी जगन्नाथ गोप उर्फ़ काड़ा (27) के रूप में हुई है.  घटना शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि चार- पांच लोगों ने जगन्नाथ को धारदार हथियार से बुरी तरह से काट कर निर्मम हत्या की है. घटना के बाद सारे अपराधी भागने में सफल रहे.  उधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर और गम्हरिया थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के शव को…

Read More

सरायकेला:शिक्षा विभाग में लंबे समय से विवादों के केंद्र में रहे सांत्वना जेना बीपीओ प्रकरण ने अब नया मोड़ ले लिया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिस बीपीओ पद को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, उससे संबंधित मूल फाइल विभाग में अब तक नहीं मिल सकी है. इतना ही नहीं, विभागीय अभिलेखों में ऐसे किसी स्वीकृत पद का रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं होने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में यह प्रश्न और गहरा हो गया है कि सांत्वना जेना किस आधार पर बीपीओ की जिम्मेदारी निभा रही थीं. सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच शुरू…

Read More

सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता, शिक्षाविद एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रो. कालीपद (केपी) सोरेन ने शुक्रवार को अपना एसआईआर प्रपत्र भरकर अभियान में भागीदारी सुनिश्चित की. इस अवसर पर उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से भी समय पर अपना प्रपत्र भरने और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने की अपील की. प्रो. सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए…

Read More

जामताड़ा: मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता के दावों के बीच जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड की करमाटांड़ पंचायत में पशु शेड निर्माण योजनाओं में कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिचौलियों, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा अन्य संबंधित कर्मियों की मिलीभगत से दो योजनाओं में करीब ढाई लाख रुपये की राशि की निकासी कर ली गई, जबकि मौके पर निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, हेठ करमाटांड़ निवासी परेश मंडल के नाम स्वीकृत पशु शेड योजना (वर्क कोड- 55801) में जून 2025 के दौरान कथित रूप से फर्जी मजदूरों के…

Read More

सरायकेला: जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़ा गांव निवासी किसान मो. साहरूख हुसैन साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने खुद को कुकड़ू प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बताकर फोन किया और सुखाड़ राहत योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 59 हजार रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित ने तिरुलडीह थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया कि 17 जुलाई को एक व्यक्ति ने बीडीओ बनकर फोन किया. उसने कहा कि कृषि विभाग की सुखाड़ राहत योजना की राशि उनके खाते में इसलिए नहीं आई है क्योंकि बैंक खाता डीबीटी…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा प्रखंडवार आयोजित किए जा रहे लर्नर लाइसेंस शिविरों के तहत शुक्रवार को चांडिल प्रखंड के पंचायत भवन, चावलीबासा में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केवल उन अभ्यर्थियों को शामिल किया गया, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया था. इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप लर्नर लाइसेंस परीक्षा संपन्न कराई गई. जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार शिविर के लिए कुल 201 अभ्यर्थियों का स्लॉट निर्धारित था.…

Read More