- Saraikela Women Achiever Medical Education सरायकेला: सरायकेला की बेटी ने रचा इतिहास, डॉ. लासिका रथ बनीं सरकारी चिकित्सा पदाधिकारी
- Jamshedpur Para Yogasana Sports Championship Meeting जमशेदपुर: द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर बैठक
- Rajnagar Statue Unveiling News राजनगर: राजनगर में स्थापित हुई शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा, आस्तिक महतो ने किया अनावरण
- Kandra Mahavir Temple reconstruction meeting कांड्रा: महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर बैठक सम्पन्न, नवम्बर में होगा कार्य का शुभारंभ
- Ichagarh AJSU PC चांडिल: हरेलाल के इस्तीफे के अगले ही दिन आजसू का बड़ा फैसला, जिले की सभी कमेटियां भंग
- Tiruldih OC Joining सरायकेला: विपुल कुमार ओझा ने संभाली तिरुलडीह थाना की कमान, कहा- विधि- व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर
- Chowka Thana Incharge चांडिल: संजीव कुमार सिंह ने संभाली चौका थाना की कमान, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता
- Rajnagar Road Accident राजनगर: खड़ी कोयला लदा हाइवा में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: रथयात्रा महोत्सव के बीच मंगलवार को सरायकेला स्थित महाप्रभु जगन्नाथ की मौसीबाड़ी गुंडिचा मंदिर में मां विपदतारिणी पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूजा में हजारों की संख्या में सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया और मां विपदतारिणी की आराधना कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि तथा हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा की कामना की. सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर नए वस्त्र धारण कर मंदिर पहुंचे. महिलाओं ने विधि-विधान के अनुसार मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना की और 13 प्रकार के फल, फूल तथा मिष्ठान अर्पित किए. पूजा के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय…
जमशेदपुर: पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किसानों और ग्रामीण महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अनोखी मिसाल पेश की. रांची से जमशेदपुर लौटने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर तमाड़ के नीरूडीह गांव के पास खेतों में धान रोपनी करती महिलाओं को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और सीधे खेत में उतर गईं. विधायक पूर्णिमा दास साहू ने ग्रामीण महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान की रोपनी की. इस दौरान खेत में मौजूद महिलाओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया. विधायक ने किसानों और महिलाओं से खेती-किसानी. बारिश की स्थिति और फसल से जुड़ी समस्याओं…
जामताड़ा: देवघर और जामताड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर अब अजय नदी पर साफ दिखाई देने लगा है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बहाव भी तेज हो गया है. सेंट्रल वॉटर कमिशन ने चेतावनी दी है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में जलस्तर में और तेजी से वृद्धि हो सकती है. सेंट्रल वॉटर कमिशन के अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि विभाग अजय नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है. वर्तमान स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत पविया- काशीटांड़ मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. जहां दुर्गापुर से मधुपुर की ओर अल्ट्राटेक सीमेंट लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में चालक सुरक्षित बच गया. जबकि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा सीमेंट सड़क किनारे बिखर गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार. पश्चिम बंगाल नंबर WB 39 D 7301 का ट्रक अल्ट्राटेक सीमेंट लेकर मधुपुर की ओर जा रहा था. पविया- काशीटांड़ मुख्य सड़क पर पहुंचते ही संकरी और जर्जर सड़क के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख…
Sahara SEBI Case सहारा मामला: कर्मचारियों के लिए उम्मीद जगी, लेकिन निवेशकों और एजेंटों को न्याय कब ?
नई दिल्ली: सहारा समूह से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों की सुनवाई के दौरान सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों के बका,या वेतन दावों की जांच के लिए स्वतंत्र समिति (Independent Committee) गठित करने का संकेत दिया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि सेबी- सहारा रिफंड खाते से किसी भी राशि का भुगतान करने से पहले पात्र कर्मचारियों की स्वतंत्र जांच कराई जाएगी. पहली नजर में यह फैसला सकारात्मक और स्वागतयोग्य है. लेकिन इसके साथ ही कई बड़े सवाल भी खड़े हो गए हैं. करीब 14 वर्षों से चले आ रहे सहारा- सेबी प्रकरण में हजारों कर्मचारी, लाखों एजेंट…
सरायकेला: ऐतिहासिक रथयात्रा महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार रात सरायकेला में सदियों से चली आ रही ‘रथ भंगिनी’ की परंपरा श्रद्धा, आस्था और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. इस अनूठी धार्मिक आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौसीबाड़ी परिसर में जुटे. पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा. रथ भंगिनी की परंपरा ओडिशा के पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में मनाई जाने वाली प्रसिद्ध हेरा पंचमी की तर्ज पर निभाई जाती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान जगन्नाथ अपनी पत्नी देवी महालक्ष्मी को श्रीमंदिर में छोड़कर बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी…
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के समीप सोमवार शाम रंगदारी की मांग को लेकर हुई हिंसक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. बदमाशों ने एक दुकानदार से कथित तौर पर रंगदारी मांगी और विरोध करने पर चापड़ से हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार. कुछ युवक हथियारनुमा चापड़ लेकर दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से पैसे की मांग करने लगे. दुकानदार द्वारा रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. हमले में दुकानदार के हाथ में गंभीर चोट आई.…
जामताड़ा: श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है. 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक जसीडीह. बैद्यनाथ धाम. देवघर. बासुकीनाथ. गोड्डा और जमालपुर के बीच विशेष मेमू. डेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इससे श्रद्धालुओं को सुगम. सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा. रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार. जसीडीह और बैद्यनाथ धाम के बीच प्रतिदिन तीन जोड़ी मेमू विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इसके अलावा देवघर- जसीडीह…
जमशेदपुर: शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित जेल चौक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी विद्यालय की शिक्षिका रजनीगंधा दास की मौत हो गई. वह अपने पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही थीं. इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ीं. गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, रजनीगंधा दास प्राथमिक विद्यालय एदेलबेड़ा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. सोमवार सुबह वह अपने पति सुशील दास के साथ रोज की तरह विद्यालय के…
सरायकेला: जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 के तहत सोमवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा. दिन के दूसरे मैच में सुमित एफसी सीनी ने टेंगाडीह (नीमडीह) को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. वहीं पहले मुकाबले में एनएससी बुरुडीह ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए एमएलसी भेलाईडीह के खिलाफ 2-2 से मुकाबला बराबरी पर समाप्त किया. पहले मैच में एमएलसी भेलाईडीह और एनएससी बुरुडीह के बीच शुरुआती हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी…