जामताड़ा: श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है. 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक जसीडीह. बैद्यनाथ धाम. देवघर. बासुकीनाथ. गोड्डा और जमालपुर के बीच विशेष मेमू. डेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इससे श्रद्धालुओं को सुगम. सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.



रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार. जसीडीह और बैद्यनाथ धाम के बीच प्रतिदिन तीन जोड़ी मेमू विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इसके अलावा देवघर- जसीडीह के बीच एक जोड़ी. जसीडीह- बासुकीनाथ के बीच तीन जोड़ी तथा बासुकीनाथ- देवघर के बीच एक जोड़ी मेमू विशेष ट्रेनें भी प्रतिदिन चलेंगी. अधिकांश ट्रेनें मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहरेंगी. जबकि जसीडीह- बैद्यनाथ धाम मेमू विशेष ट्रेन सत्संग नगर हॉल्ट पर भी रुकेगी.
श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार जमालपुर-देवघर तथा देवघर- गोड्डा के बीच भी विशेष पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों से बिहार. झारखंड और आसपास के राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधा रेल संपर्क मिलेगा.
रेल प्रशासन का कहना है कि विशेष ट्रेनों के संचालन से श्रावणी मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा. यात्रियों को लंबी दूरी तय करने में सुविधा मिलेगी और बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान होगा.
रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा यात्रा के दौरान रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित हो सके.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





