राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हामन्दा में शुक्रवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नवल किशोर ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया.


कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं. छात्र- छात्राओं. अभिभावकों. समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. सभी ने श्री ठाकुर के शिक्षा क्षेत्र में लगभग 34 वर्षों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ. सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.
वक्ताओं ने कहा कि नवल किशोर ठाकुर ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी. अनुशासन और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की. उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राओं ने जीवन में सफलता प्राप्त की. उनके सेवानिवृत्त होने से विद्यालय परिवार को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी.
समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय शिक्षक को भावभीनी विदाई दी. वहीं ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
गौरतलब है कि नवल किशोर ठाकुर ने 5 अगस्त 1994 को अपनी सेवा प्रारंभ की थी और 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए. उनके सम्मान में आयोजित यह समारोह भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल

