Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: मानगो स्थित हिंद इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में निदेशक डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आज़ादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार शामिल हुए. इस दौरान सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्य, संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा कानून के पालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से…

Read More

सरायकेला: जिले के ईचागढ़ प्रखंड के घुनियापाड़ा में बालू लदे अनियंत्रित टीपर के घर में घुस जाने की घटना के बाद शुक्रवार को विधायक सविता महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. उन्होंने मंगल राजवार के घर जाकर हादसे की जानकारी ली और घायल बच्चों व परिजनों का हालचाल जाना. विधायक ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कच्चे मकान का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में तिरपाल उपलब्ध कराया. साथ ही आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया. उन्होंने संबंधित प्रखंड कर्मियों को निर्देश दिया कि आपदा राहत योजना के तहत पीड़ित…

Read More

सरायकेला: थाना क्षेत्र के दोलांडिह गांव में शुक्रवार को तालाब में नहाने के दौरान 50 वर्षीय लक्ष्मण केराई की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उनका शव तालाब से बाहर निकाला. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मिली जानकारी के अनुसार, दोलांडीह निवासी लक्ष्मण केराई शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपने चचेरे भाई के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए. साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं…

Read More

सरायकेला: जिले के कृष्णापुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अशोक महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बन रही सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया. प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि उकरी से शोभापुर, भाया पलासडीह, ऊपरदुगनी और भालुकपहाड़ी तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पिछले तीन वर्षों से जारी है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है. इससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का…

Read More

चाईबासा: चक्रधरपुर के चर्चित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई करीब 50 लाख रुपये की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए साहेबगंज के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा एएसपी डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी ने प्रेस वार्ता में किया. पुलिस के अनुसार, दुकानदार आशीष पाड़िया के आवेदन पर 25 जुलाई 2026 को चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या-84/2026 दर्ज किया गया था. शिकायत में लगभग 44.64 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने की बात कही गई थी. जांच में सामने आया कि 23-24 जुलाई की रात अपराधियों ने दुकान…

Read More

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने शुक्रवार को ईचागढ़ एवं तिरुलडीह थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तिरुलडीह थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों और थाना परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इसके बाद कुकड़ू पहुंचकर वर्ष 2016 में निर्मित लेकिन अब तक उपयोग में नहीं लाए गए थाना भवन का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव और मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा गांव में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिक्रम दास, जय कुमार दास और हेमंत दास के रूप में हुई है. इनके पास से 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार चरमराती पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है. उन्होंने जलापूर्ति संयंत्र (WTP) में चार महीनों के भीतर तीन बार मोटर जलने को गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की है. अध्यक्ष ने कहा कि तकनीकी सर्वेक्षण में 90 HP मोटर लगाने की अनुशंसा पहले ही की जा चुकी थी, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ. साथ ही मोटर की सुरक्षा के लिए रिले, ट्रिपिंग…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की वर्ष 2025 संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक अभ्यर्थी को हजारीबाग से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी हजारीबाग पुलिस के सहयोग से की गई. गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान सुमन सौरभ के रूप में हुई है. सीआईडी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में अभ्यर्थी ने परीक्षा में अनुचित तरीके अपनाने की बात स्वीकार की है. हालांकि जांच के दौरान अभ्यर्थी के पास से OMR शीट की कार्बन कॉपी बरामद नहीं हुई है. सीआईडी का कहना है कि मामले की जांच जारी है…

Read More

जामताड़ा: जिले के नाला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 60 वर्षीय एक वृद्ध को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पीड़िता की मां के आवेदन पर नाला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.  पुलिस के अनुसार, घटना पिछले बुधवार रात की है. शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.…

Read More