- Saraikela School Holiday Notification सरायकेला: भारी बारिश की चेतावनी के बीच कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
- Jamshedpur Scorpio Driver Assault जमशेदपुर: तेज रफ्तार का आरोप लगाकर स्कॉर्पियो रुकवाई, नाबालिग चालक से मारपीट; सिर में लगी चोट
- Adityapur Muslim Basti Firing आदित्यपुर: डकैती की योजना बना रहे अजहर, कलीम ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में की गोलीबारी, युवक के सिर में लगी गोली, एक हिरासत में
- Saraikela Traffic Challan सरायकेला: गलत पार्किंग पर चला पुलिस का डंडा, 18 वाहनों से 85,500 रुपये जुर्माना; मगर पार्किंग व्यवस्था अब भी सवालों के घेरे में
- Anant Chaturdashi Vrat अनंत चतुर्दशी पर गम्हरिया में उमड़ी आस्था, भगवान विष्णु के ‘अनंत’ स्वरूप की हुई आराधना
- Jamshedpur Canara Bank Robbery जमशेदपुर: केनरा बैंक डकैती: ज़ोनल आईजी ने की समीक्षा, बीस सदस्यीय एसआईटी गठित, 42 लाख नकद और करीब 23 किलो सोना लूट की पुष्टि, पुलिस जारी करेगी अपराधियों के स्केच
- Jamshedpur Transgender Traffic Police Clash जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर पर किन्नरों और ट्रैफिक पुलिस के बीच बवाल, किन्नरों ने बीच सड़क पर खाकी वर्दी को घसीटा
- Kharsawan MLA Condolence News खरसावां: विधायक दशरथ गागराई की बड़ी बुआ का निधन, परिवार में शोक
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून- व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरायकेला- खरसावां पुलिस ने निगरानीशुदा अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर रविवार को चौका थाना परिसर में थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के दागी एवं निगरानीशुदा अपराधियों की विशेष परेड कराई गई. इस दौरान सभी की उपस्थिति दर्ज की गई, पहचान एवं वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया गया और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई. पुलिस ने दागियों को स्पष्ट शब्दों…
सरायकेला: झारखंड के पर्यटन मानचित्र पर दलमा की प्राकृतिक वादियों को नई पहचान दिलाने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य के माकुलाकोचा में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग द्वारा विकसित दालमा इको रिट्रीट का विधिवत उद्घाटन पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच किया. उद्घाटन समारोह में ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ), वन विभाग के…
खरसावां: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजखरसावां रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास किया जा रहा है. करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में सांसद कालीचरण मुंडा के अतारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में दी. सांसद कालीचरण मुंडा ने लोकसभा में पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजखरसावां स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी और क्या स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की…
सरायकेला: धार्मिक जुलूसों के दौरान बिजली के ओवरहेड तारों से होने वाले संभावित हादसों को लेकर झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (JLAADO) ने एक बार फिर राज्य सरकार और बिजली विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है. संगठन ने ऊर्जा सचिव, गृह सचिव, झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के अध्यक्ष तथा सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त को ज्ञापन भेजकर आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल क्षेत्र में धार्मिक जुलूस मार्ग, स्कूलों, बाजारों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से गुजर रही एचटी एवं एलटी ओवरहेड बिजली लाइनों को शीघ्र भूमिगत करने की मांग की है. संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया…
सरायकेला: करीब 23 वर्षों से कानून की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को आखिरकार आमदा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जीआर संख्या 283/2003 के स्थायी वारंटी करम लोहार (47 वर्ष), पिता स्व. लाल लोहार, मूल निवासी हिन्दुसाई (आमदा) को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिव नारायणपुर स्थित उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी की गिरफ्तारी को आमदा ओपी पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. …
आदित्यपुर: सामाजिक संस्था प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित छठे रक्तदान शिविर में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं शिक्षाविद प्रो. कालीपद सोरेन शामिल हुए. उन्होंने स्वर्गीय प्रवीण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर प्रो. कालीपद सोरेन ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रवीण सेवा संस्थान जैसे संगठनों के निरंतर प्रयासों के कारण जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो पाती है. उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है.…
जमशेदपुर: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से जय माता दी ग्रुप, जमशेदपुर के सौजन्य से रविवार को कीताडीह स्थित काली मंदिर परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया. रक्तदाताओं के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई. रक्तदान शिविर का उद्घाटन अतिथियों की उपस्थिति में किया गया. इस दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति भी जागरूक किया गया. वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से…
चांडिल/कुकड़ू: चांडिल वन रेंज में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. डेम क्षेत्र के कांगलाडीह, सुकसारी समेत कई गांव इन दिनों हाथियों के हमलों से प्रभावित हैं. बीती रात हाथियों के झुंड ने सुकसारी गांव में गंगाधर महतो के घर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. इधर, कुकड़ू प्रखंड के कुदा गांव में भी हाथियों के झुंड ने रात के समय जमकर उत्पात मचाया. ग्रामीणों के अनुसार हाथी लगातार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे जान-माल का खतरा बढ़ गया है. रात…
खरसावां: आज के दौर में मोबाइल फोन केवल संचार का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जानकारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपर्कों का अहम माध्यम बन चुका है. ऐसे में मोबाइल गुम होने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी कड़ी में खरसावां थाना पुलिस ने सक्रियता और तकनीकी सहायता के बल पर चार गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. रविवार को खरसावां थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बरामद किए गए चारों मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों…
Kharsawan Theft Case खरसावां: 24 घंटे में चोरी का खुलासा. दो आरोपी गिरफ्तार. नकदी और दस्तावेज बरामद.
खरसावां: थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई नकदी, बैंक की चेकबुक, आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है. मामले की जानकारी सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी. पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू ने बताया कि खरसावां थाना कांड संख्या-33/2026, दिनांक 31 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 305(क), 331(1) एवं 331(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि कदमडीहा (बड़ा…