- Saraikela School Holiday Notification सरायकेला: भारी बारिश की चेतावनी के बीच कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
- Jamshedpur Scorpio Driver Assault जमशेदपुर: तेज रफ्तार का आरोप लगाकर स्कॉर्पियो रुकवाई, नाबालिग चालक से मारपीट; सिर में लगी चोट
- Adityapur Muslim Basti Firing आदित्यपुर: डकैती की योजना बना रहे अजहर, कलीम ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में की गोलीबारी, युवक के सिर में लगी गोली, एक हिरासत में
- Saraikela Traffic Challan सरायकेला: गलत पार्किंग पर चला पुलिस का डंडा, 18 वाहनों से 85,500 रुपये जुर्माना; मगर पार्किंग व्यवस्था अब भी सवालों के घेरे में
- Anant Chaturdashi Vrat अनंत चतुर्दशी पर गम्हरिया में उमड़ी आस्था, भगवान विष्णु के ‘अनंत’ स्वरूप की हुई आराधना
- Jamshedpur Canara Bank Robbery जमशेदपुर: केनरा बैंक डकैती: ज़ोनल आईजी ने की समीक्षा, बीस सदस्यीय एसआईटी गठित, 42 लाख नकद और करीब 23 किलो सोना लूट की पुष्टि, पुलिस जारी करेगी अपराधियों के स्केच
- Jamshedpur Transgender Traffic Police Clash जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर पर किन्नरों और ट्रैफिक पुलिस के बीच बवाल, किन्नरों ने बीच सड़क पर खाकी वर्दी को घसीटा
- Kharsawan MLA Condolence News खरसावां: विधायक दशरथ गागराई की बड़ी बुआ का निधन, परिवार में शोक
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार को सारेशम हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मुस्लिम बस्ती के समीप स्थित कंटेनर यार्ड के पास अज्ञात अपराधियों ने आफताब खान नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावरों ने करीब तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें आफताब खान गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.…
जमशेदपुर: शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज़ादनगर थाना पुलिस ने रविवार को अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ व्यापक विशेष अभियान चलाया. थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील इलाकों में छापेमारी करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह जुटने वाले लोगों की जांच की और उन्हें कड़ी चेतावनी दी. पुलिस का यह अभियान मुर्दा मैदान. ओल्ड पुरुलिया रोड. चेपापुल. पारडीह चौक समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की. उनकी पहचान का सत्यापन…
आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी स्थित खरकाई नदी के चेकडैम में रविवार को स्नान के दौरान एनआईटी के बीटेक चौथे वर्ष के छात्र मीर तनवीर हसन के डूब जाने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. घटना के बाद कॉलेज के छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया. देर शाम तक पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और छात्रों की मौजूदगी में तलाश अभियान चलता रहा, लेकिन अंधेरा होने के कारण छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका. इधर साथी छात्र के लापता होने से नाराज विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कैंपस में धरना शुरू कर दिया और…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित अर्थ एनक्लेव परियोजना को लेकर फ्लैट मालिकों और बिल्डर के बीच विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है. रविवार को अर्थ एनक्लेव के फ्लैट स्वामियों एवं निवासियों ने संयुक्त रूप से आरआईटी थाना पहुंचकर बिल्डर और उससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा. फ्लैट मालिकों ने एम/एस ग्रीन वाटिका कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सोनम अग्रवाल और सुमिता अग्रवाल समेत गौरव अग्रवाल, रोशन सिंह, शीतल खुल्लर एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आवेदन में…
चांडिल: सावन माह की पावन संध्या पर चांडिल के ऐतिहासिक जयदा मंदिर परिसर में रविवार को काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. आध्यात्मिक आस्था, वैदिक परंपरा और सांस्कृतिक भव्यता से सजे इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव और मां गंगा की आराधना की. संध्या ढलते ही पूरा मंदिर परिसर दीपों की जगमगाहट, शंखनाद, घंटियों की मधुर ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा. चारों ओर “हर-हर महादेव” और “हर-हर गंगे” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया. पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित आचार्यों और पुजारियों ने विधि-विधान के…
रांची: झारखंड में JPSC- JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे आंदोलन ने रविवार को नया मोड़ ले लिया, जब छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार छात्रों की सभी जायज़ मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक वे अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं करेंगे. भूख हड़ताल पर बैठने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह संघर्ष किसी एक छात्र या संगठन का नहीं, बल्कि झारखंड…
आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी नदी घाट एक बार फिर हादसे का गवाह बना है. रविवार को नदी में बने चेकडैम में स्नान के दौरान एनआईटी बीटेक चौथे वर्ष का छात्र मीर तनवीर हसन गहरे पानी में डूब गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस, स्थानीय लोग और कॉलेज के छात्र घटनास्थल पर पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका था. राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है. जानकारी के अनुसार मीर तनवीर हसन अपने दो अन्य साथियों के साथ आसंगी नदी घाट पर स्नान…
चांडिल: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य के माकुलाकोचा में रविवार को पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दालमा ईको रिट्रीट के उद्घाटन समारोह के बाद विवाद गहरा गया है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आदिवासी धार्मिक परंपराओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है. उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में मनोज कुमार महतो ने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय…
आदित्यपुर: सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित छठे विशाल रक्तदान शिविर में रविवार को नया कीर्तिमान स्थापित हुआ. दिनभर चले इस महाअभियान में 1078 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. रक्तदान के प्रति लोगों का ऐसा उत्साह देखने को मिला कि सुबह से शाम तक रक्तदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं. युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और मानव जीवन बचाने के इस पुनीत अभियान में अपनी भागीदारी निभाई. शिविर का उद्घाटन भाजपा नेत्री मीरा मुंडा एवं मानगो नगर निगम की…
सरायकेला: शहर में कानून- व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से रविवार को सरायकेला पुलिस ने व्यापक पैदल गश्ती अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौक- चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करते हुए अड्डेबाजी, हुड़दंग और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी. पैदल गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह जुटे युवकों और अड्डेबाजी कर रहे लोगों को हटाया. साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क…