राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीटा गांव निवासी सुवन गोप (49), पिता देवा गोप और मोहित गोप (19), पिता देवानाथ गोप उर्फ योगेंद्र गोप के रूप में हुई है.


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर राजनगर थाना कांड संख्या 57/26, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) एवं 351(3) के साथ पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 4/6 लगाई गई है.
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल

