कांड्रा: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत हुदू पंचायत के तुमसा में रॉयल टाइगर तुमसा की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा बास्के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए.


इस अवसर पर कृष्णा बास्के ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से युवा अपने भविष्य को भी संवार सकते हैं. खेल में अनुशासन, मेहनत, लगन और टीम भावना का विशेष महत्व है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पित रहने और निरंतर अभ्यास के जरिए अपनी प्रतिभा निखारने का संदेश दिया.
![]()

![]()
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले, ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन कर सकें.
कार्यक्रम में हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू, समाजसेवी अविनाश सोरेन, मोनो टुडू, मंगल मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

