कांड्रा: फीडर संख्या-6 से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विभाग के अनुसार गुरुवार, 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.


विभाग ने बताया कि क्षेत्र में बिजली तारों के संपर्क में आ रही पेड़ों की टहनियों की कटाई, ट्रांसफार्मरों से लोड डायवर्ट करने तथा अन्य आवश्यक मेंटेनेंस कार्यों को लेकर यह निर्णय लिया गया है. मानसून के मद्देनजर भविष्य में संभावित तकनीकी बाधाओं और दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है.
निर्धारित अवधि के दौरान फीडर संख्या-6 से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि विभाग का कहना है कि बेहतर और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य आवश्यक है.
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें, ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

