जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर में मामूली विवाद ने दो भाइयों के रिश्ते को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया. पुलिस के अनुसार बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना 19 अक्टूबर की है. मामले में पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस के मुताबिक घटना के दिन दोनों भाई नशे की हालत में थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने कथित तौर पर छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से छोटे भाई की मौत हो गई.
घटना के बाद कदमा पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

