जमशेदपुर: आगामी दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए परसुडीह थाना पुलिस अलर्ट मोड में है. शनिवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार मुंडा के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया.


थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान विधि- व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस सतर्कता बरत रही है. फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ कानून- व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया.
राजेश कुमार मुंडा ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

