पटना: मनेर थाना क्षेत्र के चौरासी सोन नदी घाट के पास शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से चली गोलीबारी के बाद पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधी भोजपुर जिले के आरा के सुरोंधा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये लोग सोन नदी के किनारे नाविकों से रंगदारी वसूलते थे और बालू माफिया से जुड़े थे.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पांडव गिरोह के कुछ सदस्य सोन नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन और रंगदारी में सक्रिय हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने जब कार्रवाई की, तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन अपराधियों को धर दबोचा.
मुठभेड़ स्थल से AK–47 राइफल, अन्य हथियार और 160 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों के बारे में बताया जा रहा है कि वे नाविकों से प्रति नाव 6 से 7 हजार रुपये तक रंगदारी वसूलते थे. पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुट गई है.
यह मुठभेड़ पिछले कुछ महीनों में हुई कई बड़ी कार्रवाइयों में से एक है, जिसमें पटना पुलिस ने बालू माफिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नकेल कसने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
