सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सोनिया साहू उर्फ सुमित कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. आरोपी की पहचान स्वर्गीय अरविंद साहू के पुत्र सोनिया साहू उर्फ सुमित कुमार साहू, निवासी इंद्रटांडी, थाना सरायकेला के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या 101/26, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के तहत की गई.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109(1), 352 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. किसी भी मामले में कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज होने पर पुलिस तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करती है. उन्होंने कहा कि अपराध और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करेगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे.
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें, ताकि मामले का समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जा सके.
प्रमोद सिंह (संपादक)

