सरायकेला: प्रखंड अंतर्गत सिनी स्थित सृजन स्टील एंड पावर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाई का जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान खनिज भंडारण से संबंधित अभिलेखों और रिकॉर्ड का विस्तृत सत्यापन किया गया. जांच में उपलब्ध स्टॉक और दस्तावेजों में सामंजस्य पाया गया, जिसे संतोषजनक माना गया.

इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने संस्थान के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए. उन्होंने औद्योगिक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया, ताकि धूल पर नियंत्रण रखा जा सके और पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके.
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में संचालित सभी औद्योगिक इकाइयों का समय- समय पर निगरानी और निरीक्षण जारी रहेगा. इसका उद्देश्य खनन और पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है.

