सहरसा: बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आई है जहां महिला थाना पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी गोविंद झा है जो अरापट्टी, महिषी थाना का रहने वाला है. वह पूजा करने के बहाने पीड़िता के घर आता- जाता था. इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया.

इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण करता रहा. लगातार ब्लैकमेल और मानसिक तनाव से परेशान होकर पीड़िता ने 20 सितंबर को आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया.
पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. पीड़िता का मेडिकल और काउंसलिंग भी कराई गई. त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने 21 सितंबर को आरोपी को सहरसा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी जेल भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
