मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है, जिसे लेकर मुंगेर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र — मुंगेर, जमालपुर और तारापुर में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. मतदान प्रक्रिया को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय है.

मतदान कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल के केंद्रीय दवा भंडार में मेडिकल किट तैयार की जा रही है. मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. फैजान आलम अशरफी ने केंद्रीय दवा भंडार पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुल 1450 मेडिकल किट तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें चुनाव सामग्री वितरण के दिन मतदान कर्मियों को दिया जाएगा. प्रत्येक किट में 16 प्रकार की आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य सुरक्षा सामग्री रखी जा रही है.
मेडिकल किट में सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, दर्द निवारक, एंटी एलर्जी, गैस-एसिडिटी की दवा के साथ कटने या छिलने पर दी जाने वाली औषधि शामिल है. इसके अलावा, हर किट में मास्क और सैनिटाइजर भी दिया जा रहा है ताकि मतदान कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. जिला स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और एंबुलेंस भी तैयार रहेंगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
