जामताड़ा: श्रावणी मेला-2026 के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आरा और जसीडीह के बीच प्रत्येक रविवार विशेष एमईएमयू ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. यह विशेष ट्रेनें 09 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त 2026 को संचालित की जाएंगी.


रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 03270 आरा–जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल (एमईएमयू) प्रत्येक रविवार को आरा से रात 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी.
वहीं, 03269 जसीडीह–आरा श्रावणी मेला स्पेशल (एमईएमयू) प्रत्येक रविवार को जसीडीह से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और रात 11:45 बजे आरा पहुंचेगी.
रेलवे ने बताया कि दोनों विशेष एमईएमयू ट्रेनें मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर ठहरेंगी. इससे श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

