सरायकेला: मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन ने 28 अक्टूबर को जिले के सभी कोटि के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.


आदेश में कहा गया है कि उपायुक्त सरायकेला- खरसावां के निर्देशानुसार मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026 को जिले में अवस्थित सभी कोटि के विद्यालय बंद रहेंगे.
जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से संयुक्त रूप से जारी आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को दी गई है. उन्हें अपने-अपने प्रखंडों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है.
इससे पहले जिला प्रशासन ने 27 से 30 अक्टूबर के बीच तेज हवा, गर्जन-वज्रपात और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आम नागरिकों से खराब मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की थी.

