चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र की मुख्य सड़कें बदहाल स्थिति में हैं. कमारगोड़ा चौक से कपाली ओपी रोड भाभी होटल तक की सड़क लंबे समय से तालाब जैसी स्थिति में तब्दील हो चुकी है. हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे राहगीरों का निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है.

यह सड़क मुख्य मार्ग होने के कारण रोजाना नमाजियों, स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूरी करने वाले श्रमिकों का गुजरना होता है. कीचड़ और पानी भरे गड्ढों से होकर गुजरना उनके लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है. खासकर कपाली गैस गोदाम के समीप जामुन पेड़ के सामने की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक किसी ने भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया. इससे लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और लापरवाही के कारण सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है.
प्रशासनिक उदासीनता के कारण आमजन को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर कब तक इस मुख्य सड़क पर तालाब जैसी स्थिति बनी रहेगी और कब उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
