जमशेदपुर: कोवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूली छात्रों से भरा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. हादसे में चार छात्र घायल हो गए. घटना मुबारक बस्ती के समीप हुई.


विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टेंपो हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से छात्रों को लेकर विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता जा रहा था. इसी दौरान मुबारक बस्ती के पास अचानक टेंपो पलट गया. हादसे के बाद बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों ने तत्काल टेंपो से घायल छात्रों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल घायल छात्रों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी में टेंपो में क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाए जाने की बात सामने आई है. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन
