Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गम्हरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिलिंगोंड़ा के बूथ संख्या 220 में उन्होंने मतदान किया और राज्य के लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. वही चंपई सोरेन ने राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा- एनडीए की सरकार बनने का दावा किया. इस बार उनके पौत्र और घाटशिला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन ने पहली बार मतदान किया. उन्होंने भी भाजपा के जीत का दावा…

Read More

जमशेदपुर: शनिवार की सुबह करीब 9:20 बजे के आसपास जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 आंकी गयी है. इसका केंद्र खरसावां के 15 किमी दूर बताया जा रहा है. गूगल मैप में इसके आंकड़े जारी किए गए हैं. लोगों ने बताया कि अचानक से पंखों में कंपन होने लगी और किचन में रखे बर्तन आवाज करने लगे. कुछ लोग घरों से बाहर भी निकल गए. सरायकेला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग. सरायकेला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सरायकेला…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत जरकेल गांव में पेड़ काटने के दौरान टहनी गिरने से एक अधेड़ घायल हो गया है. घायल का नाम निबे बरजो (50) वर्ष है. परिजनों ने उसे सोनुआ अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बरजो बैल चराने गए थे. इसी दौरान पेड़ काटने के दौरान टहनी उसके मुंह में लग गया जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल उसका ईलाज चल रहा है.

Read More

गया/ Pradeep Ranjan उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गया पहुंची. जहां उन्होंने शहर के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया. उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी आशीष भारती स्वयं मौके पर मौजूद होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. स्थानीय विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल के द्वारा पिंडदान कर्मकांड संपन्न कराया गया. video इस मौके पर शंभू लाल विट्ठल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने सास- ससुर एवं समस्त…

Read More

जामताड़ा: इंडिया गठबंधन के जामताड़ा प्रत्याशी सह सूबे के निवर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि मरांडी जामताड़ा आने की नहीं सोचे. वहीं इरफान अंसारी ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यदि कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो भाजपा है. इरफान अंसारी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि छल- कपट और तरह- तरह के भड़काऊ बयान देकर राज्य में भाजपा सरकार नहीं बना पाएगी. उन्होंने दावा किया है कि राज्य में अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बनने…

Read More

गया/Pradeep Ranjan भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय में भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती मनाई गई. इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया. इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल को लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है. वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और पहले उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री थे. उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था. पटेल का जीवन भारत…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोनुआ- गोइलकेरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोनुआ थाना के समीप गुरूवार को बाइक और चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस क्रम में दो पहिया और चार पहिया वाहन को रोक का जांच किया गया. साथ ही जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के पेपर आदि की जांच की गई. वहीं बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को पुलिस ने रोककर हेलमेट पहनकर चलने की चेतावनी दी. साथ ही पर्याप्त दस्तावेज के साथ घरों से निकलने की नसीहत दी.

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar आगामी विधानसभा चुनाव- 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पादित करने हेतु एसपी के निर्देश पर गुरुवार को आमदा ओपी पुलिस ने बीएसएफ के पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ मिलकर ओपी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च पॉलिटेक्निक चौक से मुरूमडीह चौक, आमदा पुराना बाजार, नया बाजार होते हुए वापस आमदा ओपी पहुंची. जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में किसी तरह की कोई अशांति ना फैले और लोग भयमुक्त होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के अलग-…

Read More

National Desk बीकानेर जिला परशुराम सेना युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में अर्जुन पंचारिया सिंधू का चयन किया गया है. सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश रानेजा और कार्यकारी निदेशक सूरजकरण शर्मा की सहमती से सिंधू का चयन किया गया. मालूम हो कि अर्जुन पंचारिया परशुराम सेना में कार्यकर्ता के रूप में काफी समय से सक्रिय थे. उनकी लगनशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उनके नई जिम्मेदारी सौंपी है. अपने चयन को लेकर अर्जुन ने बताया कि एक निष्ठावान सिपाही की तरह संगठन के उद्देश्यों को आगे ले जाना है. साथ ही सभी ब्राह्मणों को संगठित करके उनके उत्थान…

Read More

सरायकेला: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सरायकेला से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी चंपई सोरेन के जीत को लेकर उनके एक समर्थक ने अनोखी मन्नत मांगी है. जिसके कायल चंपई ने उसे अपने आवास बुलाकर मुलाकात की और शुभकामनाएं दी. दरअसल आदित्यपुर माझी टोला निवासी प्रशांत मोहंती उर्फ गोपी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का बड़ा फैन है. पूर्व मुख्यमंत्री को बीजेपी से टिकट मिलने पर उसने क्षेत्र के प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर में जाकर मन्नत मांगी कि जबतक चुनाव का परिणाम नहीं आ जाता और चंपाई सोरेन की जीत नहीं हो जाती वह नंगे पांव रहेगा और नंगे पांव ही उनके लिए…

Read More