चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2.30 बजे नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित पुल के पास मानगो निवासी एक युवक पर कुछ युवकों ने चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
मामले में कपाली ओपी में कांड संख्या 134/2025, दिनांक 10 अगस्त 2025 को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य वजह थी.
जांच के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त शेख फैज, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी न्यू डीएस फ्लैट, केबल टाउन, गोलमुरी, पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस नजर बनाए हुए है.
Report- Afroz Mallik



