इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चंद्रशेखर आजाद ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोर कमिटी सदस्य काशिफ रज़ा सिद्दीकी को पश्चिम उत्तर प्रदेश का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
जानकारी के अनुसार काशिफ रज़ा सिद्दीकी लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. नगीना लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी की विचारधारा को जन- जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार को लेकर लगातार काम किया था. पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी की पकड़ मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने में काशिफ रज़ा की भूमिका अहम साबित हो सकती है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में लगातार संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान चला रही है. अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए काशिफ रज़ा सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का काम पूरी मजबूती से किया जाएगा.