इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जामताड़ा: जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और यातायात अव्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त मोड में नजर आ रहा है. गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की गहन समीक्षा की गई.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले की मुख्य एवं ग्रामीण सड़कों पर अनाधिकृत रूप से बनाए गए बंपरों और रास्तों के बीच बिजली पोल गिराकर बनाए गए अवैध अवरोधकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें तत्काल हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जहां वास्तव में स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता है, वहां नियमानुसार सर्वे कर मानक के अनुरूप ही गति अवरोधक लगाए जाएं.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और इसके लिए तय शेड्यूल बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया. साथ ही नाबालिग बच्चों द्वारा बाइक और स्कूटी चलाने की बढ़ती घटनाओं पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया कि ऐसे बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर काउंसिलिंग की जाए और सड़क सुरक्षा टीम को भी इसमें शामिल किया जाए.
बैठक में नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई, गुड सेमेरिटन योजना के प्रचार-प्रसार, हिट एंड रन मामलों के निष्पादन तथा सड़क संकेतक लगाने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. जिले में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान डीटीओ, एमवीआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल 844 वाहनों की जांच की. इसमें विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में 236 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 8 लाख 61 हजार 150 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया. वहीं ओवरस्पीडिंग और गली-मोहल्लों में तेज रफ्तार से चल रहे 14 व्यावसायिक वाहनों से 98 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला गया.
उपायुक्त ने शहर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने, अतिक्रमण हटाने और विभिन्न क्षेत्रों में नो पार्किंग बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के डेटा को आईआरएडी पोर्टल पर समय पर अपलोड करने और संभावित ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.