Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

खरसावां: चौथे राउंड के मतों की गिनती के बाद खरसावां विधानसभा सीट से झामुम प्रत्याशी दशरथ गागरे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सोनाराम बोदरा से 13466 मतों से आगे चल रहे हैं. चौथे राउंड की समाप्ति के बाद दशरथ गागराई को कुल 26441 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि भाजपा के सोनाराम बोदरा को 12975 मत मिले हैं. मतों की गिनती जा रही है.

Read More

ईचागढ़: विधानसभा सीट को लेकर पहले राउंड की मतों की गिनती समाप्त हो चुकी है. पहले राउंड की गिनती के बाद झामुमो प्रत्याशी सविता महतो अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेएलकेएम के तरुण महतो से 333 मतों से आगे चल रही है. सविता महतो को कुल 4121 मत मिले हैं जबकि तरुण महतो को 3788 मत मिले हैं. तीसरे स्थान पर आजू प्रत्याशी हरेलाल महतो है. उन्हें कुल 2526 मत प्राप्त हुए हैं. वोटो की गिनती जारी है.

Read More

गया/ Pradeep Ranjan गया कॉलेज के प्रांगण में मतों की गिनती का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है. मुख्य रूप से गया जिले के बेलागंज और इमामगंज विधानसभा के मतों की गिनती का कार्य चल रहा है. कहीं कोई व्यवधान न हो, इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. जिन लोगों को पास निर्गत किया गया है, वही लोग मतगणना केंद्र के अंदर पहुंचकर अपना कार्य कर रहे हैं. वहीं अधिकारियों द्वारा मतगणना कार्य का लगातार जायजा लिया जा रहा है. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. गया कॉलेज के मानविकी भवन के प्रांगण में मतगणना का कार्य…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच विधानसभा सीटों, मझगांव, जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर, चाईबासा और मनोहरपुर विधानसभा के लिए महिला कॉलेज परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा मतगणना कर्मियो को जांच करके प्रवेश दिया जा रहा है. साथ ही कुछ प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को कड़ी जांच के बाद मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. मालूम हो कि जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती 14 टेबल पर होगी. जिसमें चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में 21 राउंड, मझगांव विधानसभा क्षेत्र की 20 राउंड, मनोहरपुर विधनसभा क्षेत्र की 19 राउंड, चक्रधरपुर विधानसभा और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh शुक्रवार को बिरबांस रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई. घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल सरायकेला लाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक का उम्र 35 से 40 के बीच बताया जा रहा है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि पोल संख्या 267 के बीच अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक के समीप घायलवास्ता में पड़ा हुआ है. सूचना के बाद घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उपचार के…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर कांकड़ा मोड़ के समीप सरायकेला से दुगनी पुलिस लाइन जा रहे आरक्षी पुनाई तिर्की (37) की बाइक को विपरित दिशा से आ रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना में आरक्षी का दांया पैर टूट गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल आरक्षी को सदर अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आरक्षी को एमजीएम रेफर कर दिया. घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी पुनाई तिर्की…

Read More

खरसावां/Ajay Kumar भाजपा के खरसावां विस प्रभारी सह प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ जटा शंकर पांडेय ने झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़े उत्साहजनक हैं और 23 नवंबर को परिणाम इससे बेहतर रहेगा. डॉ पांडेय ने दावा किया कि कोल्हान में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिला के तीनों विस सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगी. उन्होंने दावा किया कि इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार बन रही है. केवल घोषणा की औपचारिकता मात्र बची है. एनडीए गठबंधन के सहयोगियों…

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar जनहित संघर्ष समिति गोपालपुर, बड़ाबाम्बो की ओर से आगामी एक दिसंबर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसमें कुल 48 टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है. इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष चिंतामणि महतो ने दी. गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 1 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि 3 दिसंबर को इस फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन होगा. फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरस्कार स्वरूप विजेता को 80 हजार, उपविजेता को 50 हजार एवं तीसरे स्थान पर रहनेवाली टीम को 30 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा. जबकि चौथे…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan जिले के अतरी के राजद विधायक अजय यादव के भाई और 50 हजार के इनामी अपराधी विवेक यादव उर्फ विवेकानंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है. विवेक यादव के पिता राजेंद्र यादव एवं माता स्व. कुंती देवी भी राजद से विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2013 में अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बथानी बाजार में जदयू नेता सुमिरक यादव की हत्या कर दी गई थी. आरोप तत्कालीन विधायक स्वर्गीय कुंती देवी, पुत्र सहित अन्य पर लगाया गया था. इस मामले में स्वर्गीय कुंती यादव को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी. सजा काट रही कुंती यादव…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला भाजपा के पूर्व मंत्री और आदित्यपुर- 2 के मार्ग संख्या 9 निवासी रामानंद प्रसाद का बुधवार तड़के 3.30 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वे लगभग 56 वर्ष के थे. वे।अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू, पौत्र- पौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार कल गुरुवार को पार्वती घाट पर होगा. इस हेतु कल प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान से शव यात्रा निकाली जायेगी.

Read More