बोकारो: जिले के कुछ क्षेत्रों में बुधवार, 3 जून 2026 को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. विद्युत प्रमंडल, चास की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 33 केवी सीटीपीएस-फुदनीडीह विद्युत लाइन को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक बंद रखा जाएगा.


विज्ञापन
कार्यपालक अभियंता बी. तिवारी ने बताया कि विद्युत प्रणाली को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी. साथ ही अस्थायी असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा

विज्ञापन


