बोकारो: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ.) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसी सुपर एक्सप्रेस से विदेशी शराब की खेप बरामद की है. इस मामले में बिहार के एक युवक को हिरासत में लिया गया है. जो कथित रूप से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा था.


आरपीएफ. से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ट्रेन संख्या 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस की बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर नियमित जांच की जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन एस्कॉर्टिंग टीम को कोच संख्या बी-1 की सीट संख्या 17 के पास संदिग्ध स्थिति में रखा एक ट्रॉली बैग दिखाई दिया. जिसकी सूचना तत्काल आरपीएफ. पोस्ट को दी गई.
सूचना मिलने के बाद एएसआई डी.के. द्विवेदी., एसआई रोजमत अंसारी., कांस्टेबल मंटू कुमार और निलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बैग की जांच की. पूछताछ के दौरान नितीश कुमार (23 वर्ष.) निवासी करुआ., थाना बख्तियारपुर., जिला सहरसा., बिहार ने बैग पर अपना दावा किया.
पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह विदेशी शराब की खेप बिहार ले जा रहा था. बैग की तलाशी लेने पर कुल 23 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. इनमें 100 पाइपर्स., टीचर्स., ब्लेंडर्स प्राइड., सिग्नेचर., गोल्फर शॉट तथा अन्य ब्रांड की शराब शामिल थी.
आरपीएफ. ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के हवाले कर दिया है. मामले की जांच जारी है.
रिपोर्ट :शुभम मिश्रा



