- Saraikela Crime Review Meeting सरायकेला: सर्किल इंस्पेक्टर ने की अपराध गोष्ठी, लंबिल कांडो का समीक्षा कर दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
- Jamtara Drinking Water Crisis जामताड़ा: निरीक्षण के दावे फेल, मेझिया पंचायत में प्यासे लोग; खराब चापाकलों ने खोली हकीकत
- Jamshedpur Labour’s Protest जमशेदपुर: टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और बहाली की मांग तेज
- Chaibasa Elephant Injured चाईबासा: सारंडा में IED ब्लास्ट से जंगली हाथी घायल, हालत नाजुक; रेस्क्यू में जुटा वन विभाग
- Jamshedpur Golmuri Accident जमशेदपुर: तेज रफ्तार बाइक फिसली, युवक घायल; एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी
- Jamshedpur Cultural Event जमशेदपुर: बंगाभाषी समन्वय समिति की रजत जयंती में अतनु मिश्र की सुरीली प्रस्तुति ने बांधा समां
- Jamshedpur Sidgora Daylight Burglary जमशेदपुर: सिदगोड़ा में कंपनी क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी, बंद घर को एकबार फिर चोरों ने बनाया निशाना
- Jamshedpur Burmamines Gurudwara साहिब जमशेदपुर: बर्मामाइंस गुरुद्वारा में ब्रह्म ज्ञानी बाबा जगत सिंह जी की बरसी मनी, संगत में एकता और सेवा का संदेश
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत गौसनगर फुटबॉल मैदान निवासी मोहम्मद शब्बीर उम्र करीब 23 की चाकू लगने से मौत हो गई है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर दो गुटों में जमकर चाकू बाजी हुई जिसमें मोहम्मद शब्बीर घायल हो गया था. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंच घायल शब्बीर को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भिजवाया. जहां इलाज के दौरान शब्बीर की मौत हो गई. वहीं घटना को लेकर कपाली पुलिस जांच में जुट गई है.
सरायकेला: उत्तराखंड में मंगलवार से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल में झारखण्ड के तीरंदाज़ भी हिस्सा ले रहे हैं. तिरंदाजी इवेंट आगामी 31 जनवरी से शुरू होगा जिसमें पद्मश्री दीपिका कुमारी, गुरु चरण बेसरा सुमन गोप एवं माधव बिरुआ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय तिरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा एवं भाजपा नेत्री सह सरायकेला- खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष डॉ मीरा मुंडा ने भरोसा जताते हुए कहा कि हमें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि ये सभी प्रतिभागी सभी इवेंट में पदक अवश्य हासिल करेंगे. दोनों ने इन प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.…
गोड्डा: जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जहां एक 70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. इसमें तीन युवकों की संलिप्तता सामने आई है. घटना के बाद तीनों फरार बताए जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि जिले के देवदाड थाना क्षेत्र की यह घटना है. जहां एक गांव में 70 साल की बुजुर्ग महिला जब शौच के लिए बहियार गयी थी उसी दौरान कदवा टोला के रहने वाले तीन युवकों ने…
सोनुआ Report By Jayant Pramanik प्रखंड के महुलडीहा मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नव युवक संघ महुलडीहा द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ. इस खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सोनुआ भाग 2 के जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक शामिल हुए. खेलकूद प्रतियोगिता में सीनियर साइकिल रेस में वैधमारा निवासी सेलमन जामुदा प्रथम स्थान और बुरूडीह निवासी जोंकों सुंडी द्वितीय स्थान में रहे, दोनों मैदान का कुल 20 चक्कर लगाकर विजेता रहे. जिन्हें अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा विभिन्न खेलो के विजेता और उपविजेता को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत…
रांची: पुलिस ने कोयला व्यापारी अभिषेक कुमार सिंह हत्याकांड मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 22 जनवरी को मनोरमा देवी नामक महिला द्वारा अभिषेक कुमार सिंह की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से छानबीन शुरू कर दी. महज 72 घंटे के अंदर…
सरायकेला Report By Pramod Singh उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक मे मुख्य रुप से पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपती उपस्थित रहे. बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा- निर्देशों की समीक्षा कर अवैध खनन तथा परिचालन के विरुद्ध कार्य योजना निर्धारित कर अवैध खनन एवं परिचालन में संलिप्त लोगो पर नियमसम्मत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने सभी…
गम्हरिया: टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टायो रोल्स मिल के आवासीय परिसर स्थित दो फ्लैट सोमवार को जमींदोज हो गया. बता दें कि इन दो फ्लैटों में कुल 16 मकान थे. गनीमत रही की इस घटना में कोई इंसानी जान- माल की क्षति नहीं हुई. इस घटना के बाद टायो आवासीय परिसर में अफरा- तफरी मच गई है. सूचना मिलते ही टाटा स्टील के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं गम्हरिया थाने की पुलिस भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है. समाचार लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी है. मालूम हो कि टायो कंपनी बंद होने के बाद…
लोहरदगा: जिले के सरेंगदाग थाना अंतर्गत हेसाग कुम्बा टोली में एक 16 वर्षीय नाबालिक युवक का शव उसके प्रेमिका के घर पर संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. मिली जानकारी के अनुसार कुम्बा टोली निवासी सहिंदर उरांव के 16 वर्षीय नाबालिक पुत्र अमन उरांव का गांव के ही एक नाबालिक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वहीं युवती के परिजनों ने युवक को युवती से बात करने के लिए माना किया था जिसके बाद भी युवक ने युवती से प्रेम प्रसंग जारी रखा. रविवार देर रात तक…
गिरिडीह: बड़ी खबर गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र से है. जहां एक सीमेंट लदे ट्रक ने चार साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया उसके बाद भागने के क्रम में एक और व्यक्ति सुखदेव यादव को टक्कर मार दी. इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक में मिर्जागंज सूर्य मंदिर के पास आग लगा दी और रोड जाम कर वहीं धरने पर बैठ गए. मिली जानकारी के अनुसार पहले ट्रक ने जिले के देवरी और हीरोडीह थाना के सीमावर्ती इलाके के मंडरो गांव में तिसरी थाना इलाके के बेलवाना गांव निवासी शाहबाज अंसारी के चार साल के बेटे को कुचल दिया उसके…
आदित्यपुर: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार के खिलाफ झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट ने मोर्चा खोल दिया है. सोमवार से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं. सोमवार को जुलूस की शक्ल में हाथों में बैनर तख्ती लेकर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी कार्यपालक अभियंता के कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. कर्मचारियों ने कार्यपालक अभियंता को दलित और अल्पसंख्यक विरोधी बताया. और मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर रहने की बात कही. इस संबंध में जानकारी देते हुए महासंघ के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग के चतुर्थ वर्गीय…