Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गम्हरिया: टाटा स्टील गम्हरिया और टाटा स्टील ग्रोथ शॉप सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के अधिकारी और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से शनिवार को सांपडा गुरुकूल के बच्चों के साथ समय बिताया. डिपार्टमेंट हेड एमएस बानरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में टाटा कामगार यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट लक्ष्मण साहू, मुकेश, कन्हैया, विनीत, जयंत, देवाशीष पासवान आदि शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया. जिसमे ड्राइंग, फुटबॉल, क्रिकेट, वालीबॉल, चेस और लूडो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. सभी ने मिलकर जमकर मस्ती की और बच्चों का मनोरंजन किया. मौके पर गुरुकुल के बच्चों के बीच खेल, पठन-…

Read More

रांची/ सरायकेला: इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एन्ड रिफोर्म (इसरो) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उधोग, श्रम एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मंत्री से अपने आगामी प्रथम वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने का अनुरोध किया, जिसे मंत्री ने स्वीकार किया. उद्योग संबंधित समस्याओं पर चर्चा प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें डीओपी (उत्पादन प्रारंभ करने का प्रमाण पत्र) की समस्या भी शामिल है. उन्होंने बताया कि डीओपी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा कई शासकीय प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है, जो उद्यमियों के लिए दुरूह कार्य है. डीओपी…

Read More

रांची: हॉकी की “द्रोणाचार्य” सिमडेगा की प्रसिद्ध हॉकी प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा के निधन की खबरें आ रही हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रतिमा बरवा को पैरालाइसिस अटैक होने के बाद रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि अभी मेडिकल डेथ नहीं हुई है और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर लगाया गया है. जीवन परिचय प्रतिमा बरुआ लगभग 15 वर्षों तक सिमडेगा में हॉकी कोच के रूप में अपनी सेवा दे चुकी हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है. जिनमें भारतीय महिला हॉकी टीम…

Read More

रोहतास: जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बलचनमा में एक पिता ने नशे की हालत में अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानें वारदात के पीछे की वजह परिजनों के अनुसार, आरोपी पिता राम भज्जू पासवान अक्सर नशे की हालत में घर आता था और अपने परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता है. बीती रात भी वह नशे में घर आया था और किसी बात को लेकर अपनी बेटी ज्योति के साथ मारपीट करने लगा. उसने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ज्योति की…

Read More

जमुई: जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के केनुई और रामसागर गांव के बीच शनिवार सुबह एक अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भुल्लो गांव मजदूरी का काम करने जा रहे थे. मृतकों में डुमरकोला गांव के बनारसी और खरुई बरियारपुर के गंगा यादव शामिल हैं. घायल युवक का नाम मसूदन कोड़ा है. हादसे के बाद सूचना पर पहुंची लछुआड़ पुलिस तीनों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More

बक्सर: जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनिजोर गांव में अपराधियों ने दरवाजे पर सो रहे दादा और पोती को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इलाज के लिए बक्सर अस्पताल पहुंचाया. जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. घटना की जानकारी. बताया जा रहा है कि चतुर यादव अपनी पोती के साथ दरवाजे पर सो रहे थे. आधी रात को अपराधी दरवाजे पर पहुंचे और गोलियां मारकर फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन दरवाजे पर पहुंचे और देखा कि दादा और पोती दोनों लहूलुहान…

Read More

पाकुड़: रेलवे स्टेशन, जो पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, आज कई समस्याओं से जूझ रहा है. स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए विद्युत चलंत सीढ़ी (एक्सलेटर) और लिफ्ट टेक्निकल कारणों से महीनों से बंद पड़े हैं. इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर बूढ़े, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अमृत भारत योजना की विफलता लगभग दो वर्ष पहले अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के विकास का वादा किया गया था, लेकिन वर्तमान में स्टेशन की स्थिति चिंताजनक है. प्लेटफॉर्म…

Read More

गम्हरिया: प्रखंड कार्यालय के पीछे एक दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला. जहां एक गोवंशीय पशु, जिसने अपने मालिक को दूध देने के लिए अपना जीवन समर्पित किया, अब बीमारी के कारण सड़क पर तड़प रही है. मालिकों ने इसकी सेवा तब तक की, जब तक यह दूध देती रही. लेकिन जब यह बीमार पड़ी, तो उसे सड़क पर छोड़ दिया गया. यह गाय गम्हरिया ब्लॉक के पीछे स्थित खटाल संचालक रमेश यादव, सुरेश यादव और दिनेश यादव की बताई जा रही है. यह घटना उन धर्म के ठेकेदारों के लिए सबक हो सकती है जो गौ हत्या…

Read More

कोडरमा: आईपीएल समेत अन्य खेलों में ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का कोडरमा पुलिस ने खुलासा किया है और इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. तिलैया थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहकर यह गिरोह ऑनलाइन सट्टेबाजी को अंजाम दे रहा था. गिरोह द्वारा रेडी एप के माध्यम से आईपीएल के अलावे फुटबॉल, टेनिस केसिनो आदि गेम में लोगों से पैसा लगवाया जाता था. गेम खेलने के इच्छुक लोगों को यह लोग यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराते थे और पैसे लेकर इच्छुक लोगों को गिरोह द्वारा कॉइन उपलब्ध कराया जिसके…

Read More

चतरा: पुलिस ने बारात में डांस करने को लेकर उठे विवाद में गोली मारकर अभिषेक कुमार यादव की हत्या के मामले का उदभेदन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के बरडीह गांव निवासी सुमित कुमार (पिता बबलू राम) व विक्रम कुमार (पिता अमारिका पासवान) शामिल हैं. दोनो के पास से एक देसी पिस्टल व दो गोली पुलिस ने बरामद किया है. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने कहा कि 29 मई की अहले सुबह चार बजे…

Read More