खूंटी: लापुंग प्रखंड के दाढ़ी पंचायत अंतर्गत सिमरटोली में शनिवार को बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई. जिला संयोजक कर्मवीर महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार को लेकर भराड़टोली एवं सिमरटोली खंड समितियों का गठन किया गया.


बैठक का नेतृत्व लापुंग प्रखंड संयोजक सतीश साहू ने किया. इस दौरान युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई. जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए गांव और पंचायत स्तर तक संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने का आह्वान किया.
भराड़टोली खंड समिति में हिरालाल साहू को संयोजक, प्रमोद साहू एवं रतियाराम साहू को सह संयोजक बनाया गया. अनुज नाग को बालोपासना केंद्र प्रमुख, सूरज साहू एवं शिव नाग को सप्तमिलन केंद्र प्रमुख, शंभु कुमार नाग को सुरक्षा प्रमुख, प्रदीप साहू एवं मुकेश नाग को गोरक्षा प्रमुख, तरुण साहू को महाविद्यालय प्रमुख और विकास गोप को मिलन केंद्र प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई.
वहीं सिमरटोली खंड समिति में राजकिशोर साहू को संयोजक बनाया गया. शिव साहू एवं दीपक साहू को सह संयोजक, जीतबहन साहू को बालोपासना केंद्र प्रमुख, राहुल साहू को सप्तमिलन केंद्र प्रमुख, हरि साहू को सुरक्षा प्रमुख, अजय साहू को गोरक्षा प्रमुख, अरुण साहू को महाविद्यालय प्रमुख और संजय साहू को मिलन केंद्र प्रमुख बनाया गया.
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. इस दौरान गोरक्षा प्रमुख रंठू साहू, छात्र प्रमुख मिथलेश साहू, संदीप साहू, ओम ठाकुर, मुकेश साहू सहित फतेपुर, सिमरटोली, भराड़टोली एवं आसपास के क्षेत्रों के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

