Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

आसनसोल: बीरभूम की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली नेता के रूप में पहचाने जाने वाले अनुव्रत मंडल बुधवार को सिउड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में अप्रत्याशित विरोध और तोड़फोड़ के बीच घिर गए. तीन युवक लाठी-लकड़ी लेकर कार्यालय में घुसे और अनुव्रत मंडल की मौजूदगी में टेबल, कुर्सियों और अन्य सामान में तोड़फोड़ की. कई मीडिया रिपोर्टों में युवकों द्वारा अनुव्रत का कॉलर पकड़कर उन्हें चेतावनी देने की बात भी सामने आई है. पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन युवकों को पकड़ा है. सामने टूटता रहा दफ्तर, हाथ जोड़ते दिखे अनुव्रत सामने आए वीडियो और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक…

Read More

आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के घोड़ा बाबा मंदिर के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल को रौंद दिया. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बाइक पर कोई सवार नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. हालांकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना बुधवार देर रात करीब दस बजे के आसपास की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा. इस दौरान बाइक सवार युवकों ने ट्रेलर का पीछा किया और उसे रोक लिया. मौके पर…

Read More

सरायकेला: दुर्गापूजा के मद्देनजर सरायकेला- खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में चांडिल, नीमडीह और आदित्यपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया गया. अभियान के दौरान विभिन्न ठिकानों से करीब 90 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई. इसके साथ ही शराब तैयार करने के लिए रखे गए करीब 2,700 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर विनष्ट किया गया. भट्टी संचालकों की पहचान में जुटा विभाग उत्पाद विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान मिले अवैध शराब के…

Read More

चतरा: नवरात्र और दशहरा से पहले चतरा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और वशिष्टनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने झारखंड-बिहार सीमा से सटे वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के औरवा- होसिल जंगल में छापेमारी कर कथित अवैध विदेशी शराब निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान 391 पेटी बोतलबंद शराब समेत बड़ी मात्रा में स्पिरिट, तैयार रंगीन शराब, कैरेमल, विभिन्न ब्रांडों के लेबल, होलोग्राम, ढक्कन और बोतलों की पंचिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद की गईं. उत्पाद विभाग ने बरामद शराब और सामग्री की अनुमानित…

Read More

खूंटी: इंडियन ऑयल रिफाइनरी सेंटर के बाहर खड़े एक तेल टैंकर के केबिन में बुधवार रात अचानक आग लग गई. घटना रात करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है. टैंकर से आग की लपटें उठती देख आसपास अफरा- तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार तेल टैंकर रिफाइनरी सेंटर के गेट से करीब 300 मीटर दूर सड़क के दूसरी ओर खड़ा था. इसी दौरान उसके केबिन में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने केबिन को अपनी…

Read More

कांड्रा: कांड्रा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया. घायल की पहचान बानाडूंगरी निवासी दीपक प्रामाणिक के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपक प्रामाणिक को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर अस्पताल भेजा. पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

Read More

आसनसोल: सीतारामपुर के मेन धेमोमेन में दुर्गापूजा मेला क्षेत्र को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब स्थानीय महिलाएं भी सामने आई हैं. महिलाओं ने इलाके के मौजूदा माहौल पर चिंता जताते हुए पुलिस- प्रशासन और स्थानीय नेताओं से हस्तक्षेप की मांग की है. उनका कहना है कि दुर्गापूजा क्षेत्र का बड़ा उत्सव है और इसे विवाद तथा भय के माहौल में नहीं मनाया जाना चाहिए. महिलाओं का कहना है कि इलाके में हाल के दिनों में गोलीबारी, मारपीट और आपसी विवाद की घटनाओं की चर्चा से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी है. खासकर महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर…

Read More

सरायकेला: सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी देने के बाद अब सरायकेला पुलिस एक्शन में उतर गई है. बुधवार को थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर नशापान करते मिले चार लोगों को पुलिस पकड़कर सरायकेला थाना ले आई. थाना परिसर में चारों को कड़ी चेतावनी दी गई. इसके बाद उनके परिजनों को भी थाने बुलाया गया. पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में बॉन्ड भरवाने के बाद चारों को भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर नशापान और अड्डेबाजी नहीं करने की अंतिम चेतावनी…

Read More

जमशेदपुर: मोबाइल, चार्जर, कंप्यूटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल से बाहर होने के बाद आखिर कहां जाएं ? तेजी से बढ़ते ई-वेस्ट के बीच इसके सुरक्षित निस्तारण को लेकर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को जागरूक करने की पहल शुरू की है. विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता के साथ ई-वेस्ट प्रबंधन को प्रमुखता दी गई है. 29 और 30 सितंबर को शुरू हुए अभियान में बी.Ed सत्र 2025-27 और 2026-28 के करीब 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई करने के साथ उन स्थानों की पहचान की,…

Read More

जामताड़ा: शिक्षा को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकालकर सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की पहल के तहत पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पटटाजोड़ी के विद्यार्थियों ने सोमवार को दुल्दुले गांव एवं निजकजरा मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छता, ग्राम सभा में भागीदारी और सामाजिक चेतना का संदेश देना था. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने जागरूकता फेरी से की. हाथों में प्रेरक स्लोगन और नारों के साथ विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के…

Read More