Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

चाईबासा: जिले के गुदड़ी क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कोंजेन घाटी के समीप ग्रामीण मुख्य सड़क पर बनी पुलिया बह गई है. पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बुरूकायम, बेड़ाकायम और कोंजेन गांव के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर पुलिया बही है, वह ग्रामीण क्षेत्र को सोनुआ-गुदड़ी मुख्य सड़क से जोड़ती है. इस मार्ग से तीनों गांवों के ग्रामीण नियमित रूप से आवाजाही करते हैं. पुलिया बह जाने के बाद लोगों के लिए इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का…

Read More

गम्हरिया: टायो कॉलोनी में बाजार और स्थानीय सार्वजनिक परिवहन तक पहुंचने के लिए दशकों से इस्तेमाल किए जा रहे पैदल मार्ग को बंद किए जाने की आशंका को लेकर कॉलोनीवासियों ने विरोध जताया है. कॉलोनी के निवासियों ने टायो रोल्स लिमिटेड एवं टाटा स्टील लिमिटेड के अधिकृत अधिकारियों को सामूहिक आवेदन देकर पैदल मार्ग को बंद नहीं करने की मांग की है. साथ ही सुरक्षा संबंधी कोई समस्या होने की स्थिति में रास्ता बंद करने के बजाय वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया है. कॉलोनीवासियों के अनुसार कॉलोनी में लंबे समय से दो अलग-अलग मार्गों का इस्तेमाल होता रहा है.…

Read More

चांडिल: प्रखंड के चिलगुडीह और नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित ब्लॉक मैदान में रविवार को आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में ईचागढ़ विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है खिलाड़ियों को उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराने की. फुटबॉल जैसे खेल ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि खेल…

Read More

सरायकेला: विकास योजनाएं वर्षों तक लंबित रहें और सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद उसका अपेक्षित लाभ जनता तक नहीं पहुंचे, अब ऐसी कार्यशैली पर झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सख्त रुख अपनाया है. सरायकेला परिसदन सभागार में समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की दो टूक हिदायत दी गई. विशेष रूप से राज्य संपोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए समिति ने तय समय-सीमा से पीछे चल रहे कार्यों को दिसंबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया. समिति ने कहा कि…

Read More

चाईबासा: चाईबासा-गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर अमराई पालूहंसा के समीप रविवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. हादसे में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया. घायलों में नरसंडा निवासी देवानंद बोयपाई (39), चंद्रमोहन सोय (30), काशीजोड़ा निवासी गंगाराम मरला (25) तथा झीलरूंवा निवासी वामाचरण तामड़िया (30) और दानमति पूर्ति (28) शामिल हैं. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और आजसू युवा समाजसेवी निरंजन बोयपाई की मदद से सभी घायलों को सोनुआ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका…

Read More

जामताड़ा: नगर स्थित रजवाड़ी इंडोर स्टेडियम परिसर में झारखंड राज्य वुशु एसोसिएशन के निर्देश पर जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में अस्मिता वुशु लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, समाजसेवी तरुण गुप्ता, सेंट एंथोनी स्कूल के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, जिला वुशु एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे एवं डॉ. हृदयानंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि आशा गुप्ता ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बालिकाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है. उन्होंने कहा कि देश की बेटियां…

Read More

चांडिल: चांडिल प्रखंड की रुचाप पंचायत स्थित गांगुडीह केनाल पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग और बामनी नदी पर बने पुराने पुल की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपकर दोनों पुलों की मरम्मत कराने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त को भी दी गई है. ग्रामीणों के अनुसार डैम रोड स्थित गांगुडीह केनाल पुल की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है. वहीं बामनी नदी पर करीब वर्ष 1980 में बने पुराने पुल की स्थिति भी खराब होती जा रही है. पुल के…

Read More

चांडिल: प्रखंड के कर्मठ एवं जुझारू झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष तथा झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय शक्तिपद महतो की तीसरी पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर झामुमो कुकड़ू प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शक्तिपद महतो के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी सक्रिय भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा.…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सीएसआर समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों द्वारा सीएसआर मद से संचालित, पूर्ण एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के साथ कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक के दौरान…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों और जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजनों को इलाज, जांच और आवश्यक दवाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पीएमबारा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, सभी एमओआईसी, डीपीएमयू, बीपीएमयू सहित संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान पूर्व में दिए…

Read More