- Jharkhand Kshatriya Sangh Celebration गम्हरिया: झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई ने मनाया वीर कुंवर सिंह जयंती, समाज को एकजुट रहने का दिया संदेश
- Jamshedpur Ganga Narayan Singh Jayanti जमशेदपुर: शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर गोपाल मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी
- Jamtara Census 2027 Review जामताड़ा: जनगणना 2027 को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- Kapali OP Police Drive चांडिल: कपाली ओपी पुलिस का अड्डेबाजी पर सख्त एक्शन, सघन जांच अभियान जारी
- Jamtara Asmita League जामताड़ा: इंडोर स्टेडियम में अस्मिता लीग 2025- 26 का प्रथम चरण संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- Chaibasa Malaria Awareness Rally चाईबासा: विश्व मलेरिया दिवस पर सोनुआ में जागरूकता रथ रवाना, छात्राओं ने निकाली रैली
- Adityapur NSMCH Seminar आदित्यपुर: एनएसएमसीएच में “मेड-माइंड बैलेंस 2026” संगोष्ठी आयोजित, मेडिकल छात्रों में बढ़ते तनाव पर मंथन
- Harelal Mahato Allegation चांडिल: हाथी हमले पर सियासत गरम, हरे लाल महतो ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार; उठाई ठोस योजना की मांग
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के समीप शुक्रवार सुबह एक होटल में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई. आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई. दमकल कर्मियों के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ा…
चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक स्क्रैप टाल में अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई. घटना डोबो- कान्दरबेड़ा मुख्य मार्ग पर कमाड़गोड़ा के पास रात करीब 11:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाल से अचानक आग की लपटें उठने लगीं. आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. बताया जाता है कि स्क्रैप टाल में भारी मात्रा में प्लास्टिक की खाली बोतलें और प्लास्टिक के बोरे रखे हुए थे. ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर…
Editorial कोल्हान की सियासत इस वक्त बीजेपी के भीतर सुलगती आग की गवाह बन चुकी है. बाहर से संगठन एकजुट दिखाने की कोशिश हो रही है, लेकिन अंदर गुटबाजी की दरारें अब सतह पर साफ दिखने लगी हैं. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बुधवार को कोल्हान दौरा चुनावी रणनीति से ज्यादा शक्ति संतुलन की परीक्षा बन गया. सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के दौरान सिटिंग विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की दूरी महज संयोग रही या राजनीतिक संदेश ? यदि यह असहमति है, तो यह साधारण मतभेद नहीं बल्कि संगठनात्मक संकट का संकेत है.…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना से सटे प्ले ग्राउंड में बुधवार को एक युवक कन्हैया यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर स्थिति में घायल युवक को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना गोलमुरी थाना से महज 10 कदम की दूरी पर हुई, जहां सुबह खेल या अन्य गतिविधियों के लिए मौजूद लोग इस हमले के शिकार युवक के पास थे. गोली लगने के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा- तफरी मच गई, और किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर…
जामताड़ा/ Manish Baranwal सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जामताड़ा के शिक्षक डॉ. अरूण कुमार वर्मा को परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा मित्र के रूप में सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें राज्यस्तरीय कार्यक्रम में रांची में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें परिवहन विभाग के अवर सचिव इरशाद आलम, संयुक्त परिवहन सचिव प्रदीप कुमार और परिवहन आयुक्त संजिव कुमार बेसरा मौजूद थे. परिवहन विभाग की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में डॉ. वर्मा के सड़क सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, जिले में किए गए निस्वार्थ और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई है. डॉ. वर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं की…
Editorial: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी अंतर्कलह के कारण सत्ता से कोसों दूर जा चुकी है, बावजूद इसके पार्टी के अंदरखाने में अंतर्कलह थमने के बजाय लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आदित्य साहू भी उतने प्रभावशाली नजर नहीं आ रहे हैं. प्रदेश से लेकर बूथ कमेटियों के बीच गहरी खाई बन चुकी है. पार्टी का जमीनी नेता और कार्यकर्ता त्राहिमाम कर रहा है ऊपर बैठे मठाधीश एक दूसरे का पर कुतरने में जुटे हैं. पांच- पांच पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा की शोभा बढ़ा रहे हैं मगर सबकी “अपनी डफली- अपनी राग” चल रही है.…
सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- जमशेदपुर मार्ग पर दुगनी पुलिस लाइन के पास बुधवार सुबह लगभग 7.30 बजे एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. गनीमत रही कि ऑटो में उस समय कोई सवारी मौजूद नहीं थी. मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश दास (35 वर्ष) अपना ऑटो लेकर सरायकेला की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप वैन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया और चालक उसमें फंस गया. आसपास मौजूद राहगीरों…
चाईबासा/ Jyotish Mahali जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के रामडा स्थित गुड़ाडीह मैदान में महली समाज एकता मंच के तत्वावधान में वनभोज सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में महली समाज के महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए. आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा. मुख्य अतिथि यूसीआईएल के डीजीएम मनोरंजन महली समेत कई विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे. अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम…
जामताड़ा: केंद्रीय बजट और विकास कार्यों को लेकर झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बीच तीखी बयानबाजी ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है. पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने जामताड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए उन्हें मानसिक रोगी तक कह दिया. उन्होंने कहा कि उनका इलाज रांची के कांके में भी संभव नहीं है. रणधीर सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई. देखिए सम्बंधित video 👇 https://youtu.be/EDrghJWPPSw…
सरायकेला/ Pramod Singh सीनी ओपी अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव स्थित स्कूल के समीप शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी था, लेकिन रविवार देर शाम घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त में परेशानी हो रही है. जांच…