बोकारो: बोकारो में शादी का झांसा देकर एक महिला के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, मामला बालीडीह थाना क्षेत्र का है. आरोपी संतोष कुमार पर उसकी महिला सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
सिटी डीएसपी ने दी जानकारी
इस मामले में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी. फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा

