सरायकेला: काम करने के लिए घर से निकला 43 वर्षीय युवक सोना हो बारला वापस नहीं लौटा. पिताकलांक- बड़ाबांबो के पास रेलवे लाइन पर उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.


मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर निवासी सोना हो बारला काम करने के लिए घर से निकला था. इसके बाद पिताकलांक-बड़ाबांबो के पास रेलवे लाइन पर उसका शव बरामद किया गया. मृतक के भाई रतन बारला ने बताया कि उनका भाई काम करने के लिए घर से निकला था. रेलवे लाइन पर उसका शव मिलने की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है.
घटना के बाद आमदा ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है. युवक की मौत दुर्घटना के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
प्रमोद सिंह (संपादक)

