- West Singhbhum Accident चाईबासा: सेरेंगदा- गुदड़ी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, जेसीबी ने सवारी वाहन को मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, तीन गंभीर
- Saraikela kharsawan, Industrial Pollution चांडिल: आंधी ने खोली प्रदूषण नियंत्रण की पोल, चौका क्षेत्र धूल की चादर में लिपटा
- Jamshedpur Extortion Case जमशेदपुर: मारपीट और रंगदारी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, चार साल पुराने केस में परसुडीह पुलिस को मिली सफलता
- Jamtara Lightning Strike जामताड़ा: वज्रपात का कहर, बैल की मौत, मां- बेटा गंभीर
- Jamtara Health Department Corruption Allegation जामताड़ा: यहां बिना चढ़ावा नहीं चलती फाइलें ! पोपुलर नर्सिंग होम मामले ने जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर खड़े किए गंभीर सवाल
- Saraikela Mango Feastivel सरायकेला: आदित्यपुर फुटबाल मैदान में आम महोत्सव का शुभारंभ, 6 हजार किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार, सांसद जोबा माझी ने कृषि विविधीकरण पर दिया जोर
- President Droupadi Murmu Birthday Wishes राजनगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कांग्रेस नेता सावन सरदार ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
- Rajnagar MGNREGA Employees Back On Work राजनगर: 103 दिन बाद खत्म हुई मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, राजनगर प्रखंड कार्यालय लौटे कर्मचारी, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
चाईबासा : Jayant Pramanik भारत सरकार के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से छह ट्रेनी आईएएस अधिकारियों का दल ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी के लोढ़ाई का भ्रमण किया. क्षेत्रीय अध्ययन और अनुसंधान कार्यक्रम के तहत छह ट्रेनी आईएएस अधिकारी गुदड़ी प्रखंड के लोढ़ाई गाँव के दो दिनों के भ्रमण पर यहां पहुंचे हैं. पहले दिन अधिकारियों ने लोढ़ाई गाँव का भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ मिलकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया.गाँव में ग्रामीणों को मिल रही सरकार की योजनाओं के अलावा जीएसएलपीएस के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों के बारे में…
सरायकेला: विरसा मुंडा स्टेडियम में सोमवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देश पर आयोजित प्रथम बालिका अस्मिता लीग जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि फादर रमेश (संत फ्रांसिस डेसेल्स स्कूल) रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 360 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बालिकाओं में खेल के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन को सफल बनाने में संचालन सचिव सिकंदर महतो सहित विष्णु नारायण सिंह, करमु मंडल, राजेश कुमार, नित्य नंद महतो, लखन महतो, राजेन महतो,…
सरायकेला/ Rasbihari Mandal मंगलवार को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में हैं. इसी क्रम में सोमवार को सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, हेंसल स्थित NH-88 पर जांच के दौरान एक कार से 7 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. मौके पर मौजूद दंडाधिकारी द्वारा जब वाहन चालक से पैसों से संबंधित दस्तावेज़ मांगे गए, तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने राशि को विधिवत जब्त कर लिया. हालांकि, वाहन चालक ने…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल कार्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आजसू नेता महेश्वर महतो ने अचानक रौद्र रूप धारण करते हुए कर्मी राकेश कुमार के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी. घटना के बाद पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे आजसू नेता को समझा- बुझाकर स्थिति को शांत कराया. आजसू नेता महेश्वर महतो ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में किसी भी कार्य के लिए आने पर कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जाता है और पैसों की…
चाईबासा: Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के बालजोड़ी पंचायत के झाड़गाँव स्थित जगन्नाथ आश्रम परिसर में शिव गुरु नर्मदेश्वर महादेव का महादेव मंदिर का निर्माण हो रहा है. मंदिर के छत का ढलाई कार्य सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ. इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक विशेष रूप से मौजूद रहे. ढलाई कार्य के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे उत्साह से श्रमदान करते हुए कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य पुजारी शरद चंद्र सारंगी जी रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ और ढलाई की…
देवघर: विकसित भारत अभियान के अवसर पर देवघर जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है. प्रशासन और जिलेवासियों ने मिलकर देवघर को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कुष्ठ रोग का निदान और उपचार अब पूरी तरह संभव है. शीघ्र ही पूरे जिले में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत रोगियों की पहचान कर उनका निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा. समाज में इस रोग से जुड़ी गलत धारणाओं और कलंक को मिटाने के…
बेतिया: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण के मतदान को लेकर बेतिया समाहरणालय परिसर में अपनी अनोखी सैंड आर्ट के माध्यम से मतदाताओं से वोट देने की अपील की है. रेत पर बनी इस कलाकृति में मधुरेंद्र ने मतदान दिवस 11 नवंबर की तारीख को उकेरा है. कलाकृति के दोनों ओर एक युवा महिला और पुरुष मतदाता की आकृतियां दर्शाई गई हैं, जो गर्व से अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखा रहे हैं. इसके साथ उन्होंने एक सशक्त संदेश लिखा है — “चलो चलें, वोट करें! आपका वोट, बिहार का भविष्य!”…
गोड्डा: जिले के महागामा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने छापेमारी कर कोरियाना निवासी बबलू साह (पिता – सुखदेव साह) को 8 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल (संख्या JH17Z-0332) के साथ पकड़ा. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी की बात स्वीकार की है. पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B)/22 के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ महागामा चंद्र शेखर…
जमशेदपुर: शहर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित सावित्री कॉम्प्लेक्स में सोमवार दिनदहाड़े पीके कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से हथियार के बल पर 10 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार, कंपनी के मालिक पंकज कुमार सिंह अपने ऑफिस में लेबर पेमेंट के लिए नकद राशि गिन रहे थे, तभी तीन हथियारबंद अपराधी अंदर घुस गए. उन्होंने पिस्टल दिखाकर कैश बैग छीन लिया और भागते समय हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. घटना…
रांची: एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान एक कंटेनर को रोका गया, जो संदेहास्पद लग रहा था. मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कंटेनर को खोला गया, जहां से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद हुई. फिलहाल पुलिस ने कंटेनर को जब्त…