चाईबासा: Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के बालजोड़ी पंचायत के झाड़गाँव स्थित जगन्नाथ आश्रम परिसर में शिव गुरु नर्मदेश्वर महादेव का महादेव मंदिर का निर्माण हो रहा है. मंदिर के छत का ढलाई कार्य सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ. इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक विशेष रूप से मौजूद रहे. ढलाई कार्य के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे उत्साह से श्रमदान करते हुए कार्यक्रम में भाग लिया.

कार्यक्रम के मुख्य पुजारी शरद चंद्र सारंगी जी रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ और ढलाई की विधि पूर्ण कराई. मंदिर निर्माण कार्य में सभी ग्रामीणों के योगदान और सामूहिक प्रयास से यह धार्मिक स्थल क्षेत्र में श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. साथ ही भगवान जगन्नाथ जी का भव्य मंदिर निर्माण करने की योजना वर्षों से चल रही है.
करीब 20 साल पुरानी यह आशा और चर्चा अब पुनः गति पकड़ती दिख रही है. लोगों ने उम्मीद जताई कि शिव गुरु नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अब जगन्नाथ मंदिर निर्माण का सपना भी साकार होगा, जिससे यह स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित होगा.
इस अवसर पर रामहरि पूर्ति, सुधांशु नायक, लादेन मुखी, दिनेश्वर नायक, रोहित लोहार, मंजुला नायक, रसेश्वरी नायक, शांति नायक, सुभानी नायक, राजेश्वरी नायक, सुंदरी नायक, रश्मिता नायक, हिमेश्वरी सिंह, संजुक्ता नायक सहित अनेक ग्रामीणों ने सहयोग दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
