देवघर: विकसित भारत अभियान के अवसर पर देवघर जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है. प्रशासन और जिलेवासियों ने मिलकर देवघर को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने का संकल्प लिया है.

अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कुष्ठ रोग का निदान और उपचार अब पूरी तरह संभव है. शीघ्र ही पूरे जिले में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत रोगियों की पहचान कर उनका निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाएगा.
अधिकारियों ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा. समाज में इस रोग से जुड़ी गलत धारणाओं और कलंक को मिटाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे.
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से आह्वान किया- “आइए, मिलकर देवघर को कुष्ठ रोग मुक्त बनाएं- यही विकसित भारत की दिशा में हमारा कदम है.”

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
