Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में शनिवार को शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. भारी बारिश के बावजूद झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता और शिक्षाविद प्रो. केपी. सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, सामाजिक योगदान और झारखंड आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया. प्रो. के.पी. सोरेन ने…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नायकों में शुमार स्वर्गीय निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के बाहर स्थापित निर्मल दा के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वर्गीय निर्मल महतो के परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया. उपस्थित लोगों ने झारखंड आंदोलन में उनके संघर्ष, त्याग और अलग राज्य के निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया. श्रद्धांजलि सभा…

Read More

चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बारिश के बाद जलजमाव की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में डाकघर के समीप सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है. सड़क पर जमा पानी को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो सड़क नहीं बल्कि तालाब बन गया हो. सबसे गंभीर स्थिति स्कूली बच्चों की है. बच्चे इसी जलमग्न सड़क से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं. कई बच्चे पानी में पैर डुबोकर सड़क पार करते नजर आ रहे हैं. जलजमाव के कारण बच्चों के कपड़े और जूते भीग रहे…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- खरसावां की राजनीति में इस समय सबसे बड़ा सवाल विपक्ष और सत्ता के बीच मुकाबले से ज्यादा दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के भीतर चल रही गुटबाजी का है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा दोनों ही अपने- अपने संगठन के भीतर खेमेबंदी, नेतृत्व की स्वीकार्यता और टिकट की दावेदारी को लेकर एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जिसका असर आने वाले वर्षों की चुनावी राजनीति पर पड़ सकता है. यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि किसी दल में टूट तय है. लेकिन पार्टी के भीतर असंतोष, नेताओं की महत्वाकांक्षा और समानांतर राजनीतिक केंद्रों की सक्रियता को नजरअंदाज…

Read More

जमशेदपुर: सावन माह के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव संघ की ओर से 10 अगस्त को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य भजन संध्या एवं 10वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. आयोजन को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह आयोजन लगातार 10वें वर्ष किया जा रहा है और इस वर्ष इसे पहले से अधिक भव्य स्वरूप दिया गया है. आयोजन समिति के अरविंद कुमार एवं पंकज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6.30 बजे भजन संध्या के साथ होगी. इस दौरान…

Read More

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में 2 अगस्त को हुए मोहम्मद आफताब आलम हत्याकांड के खुलासे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने इस बहुचर्चित हत्याकांड में दो शूटरों सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन तथा दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं. मामले का खुलासा शुक्रवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेसवार्ता में किया. सिटी एसपी ने बताया कि 2 अगस्त की रात बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में मोहम्मद आफताब…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन को बड़ा झटका लगने की खबर है. सूत्रों के अनुसार. 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर उर्फ डांगिल ने शुक्रवार को दो महिला माओवादियों पिंकी और कुदुमुनि के साथ जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. जानकारी के मुताबिक. सालुका कायम उर्फ सालुका. डांगिल. मारू और भुवनेश्वर. भाकपा (माओवादी) के साउथ जोन सेंट्रल कमेटी (SZC) का सक्रिय सदस्य था. वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदाबुरू कायमसाई गांव का निवासी बताया जाता है और इनामी नक्सलियों…

Read More

सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 8 एवं 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा. इस दौरान पात्र नागरिक फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और स्थानांतरण से संबंधित आवेदन कर सकेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से विशेष शिविर में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक…

Read More

धनबाद: कोयलांचल में एक बार फिर बड़ा भू-धसान हुआ है. कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में शुक्रवार को अचानक जमीन धंसने से एक दो मंजिला मकान समेत एक दर्जन से अधिक घर जमींदोज हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार. खदान में ब्लास्टिंग के कुछ ही देर बाद इलाके में तेज कंपन महसूस हुआ. इसके बाद जमीन फटने लगी और कई मकान देखते ही देखते धंस गए. अचानक हुए हादसे से इलाके में चीख-पुकार मच गई और…

Read More

आदित्यपुर: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) शाखा कार्यालय, आदित्यपुर में शुक्रवार को स्थायी अपंगता हितलाभ (PDB) एवं आश्रित हितलाभ (DB) योजनाओं के तहत लाभार्थियों को प्रथम भुगतान प्रदान करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक शिवेन्द्र कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ. समारोह के दौरान PDB योजना के तहत चार लाभार्थियों. महेंद्र सिंह मुंडा. गुडू कुमार यादव. संजय सिंह और रामदास हेमब्रम को कुल लगभग 6.47 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई. वहीं DB योजना के अंतर्गत बीमित व्यक्ति स्वर्गीय सोनाराम महतो के तीन आश्रितों को कुल लगभग 2.15 लाख…

Read More