- Kandra Kali Puja Committee A कांड्रा: बाजार काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, बप्पा पात्रो लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गम्हरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आर्का जैन कॉलेज के रास्ते से कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद की गई है. बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित क़ीमत दो लाख के आसपास आंकी गई है. पुलिस के अनुसार, गम्हरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो युवक क्षेत्र में ब्राउन शुगर…
सरायकेला: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सरायकेला- खरसावां पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिलने की चर्चा है. सूत्रों के अनुसार, हाल में गिरफ्तार पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली रवि सिंह सरदार से कथित संबंध रखने वाली महिला नक्सली अनिता तामसोय ने सरायकेला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि महिला से पूछताछ की जा रही है और उसके रवि सिंह सरदार से संबंधों के प्रमाण जुटाए जा रहे हैं. उधर कुचाई और दलमा क्षेत्र से हथियार…
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 30 वर्षीय युवक खड़ी टाटा-दानापुर एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया. यात्रियों और रेलकर्मियों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं माना. बताया जा रहा है कि युवक की पहचान सागु राम के रूप में हुई है. युवक ट्रेन की छत पर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया और ट्रेन की छत से…
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है. प्रधानमंत्री के इस संदेश के बीच झारखंड की राजनीति में छात्र आंदोलन को लेकर सियासी सरगर्मी भी तेज है. राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर छात्र धरना और आमरण अनशन पर बैठे हैं. छात्रों की मांगों को लेकर भाजपा, आजसू, जेएलकेएम, लोजपा और जदयू समेत विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमलावर हैं. छात्रों…
सरायकेला: सावन की भक्ति में सरायकेला पूरी तरह शिवमय नजर आया. युवा भैरव संघ की ओर से निकाली गई विशाल कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भगवा रंग में रंगी सड़कों पर हाथों में कांवड़ और जुबां पर ‘बोल बम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा. कांवड़ यात्रा संजय नदी से शुरू होकर करीब छह किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कुदरसाईं मंदिर पहुंची. यात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए. रास्ते में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और पानी, फल सहित अन्य सामग्री उपलब्ध…
चाईबासा: सोनुआ प्रखंड के निश्चिंतपुर मैदान में रविवार को 32वां विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. रीना गोडसरा मुर्मू और प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पूजा-अर्चना, झंडोत्तोलन और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. इस दौरान उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं…
सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड स्थित बेसिक स्कूल मैदान में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी शामिल हुईं. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर केपी सोरेन, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भुगलू सोरेन और दुर्गा लाल मुर्मू मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान आदिवासी सभ्यता और संस्कृति का जीवंत स्वरूप देखने को मिला. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी जीवनशैली, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया. पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक…
जमशेदपुर: कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि बाईस श्रावण के अवसर पर समाजसेवी संस्था ‘अन्वेषा’ की ओर से रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. साकची स्थित चेनाब रोड के विवेकानंद इंग्लिश हाई स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 18 पौधे लगाए गए. इस अवसर पर संस्था की सचिव अल्पना भट्टाचार्य ने कहा कि कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की स्मृति को नमन करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है और पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को…
चाईबासा: जिले के सोनुआ प्रखंड के निश्चिंतपुर स्थित दीन दयाल शिशु विद्या मंदिर के पास रविवार दोपहर वज्रपात से बड़ा हादसा हो गया. जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान रूपेश महतो के घर के बाहर बंधे दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर अचानक मौसम खराब हो गया. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी. उस समय दोनों मवेशी घर के बाहर बंधे हुए थे. वज्रपात की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद किसान रूपेश महतो…
सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत एपीसी रिचीतुका मैदान में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी शामिल हुईं. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता सह सांसद प्रतिनिधि प्रोफेसर केपी सोरेन, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के और झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुगलू सोरेन मौजूद रहे. प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया. सुबह से ही मैदान में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों की भीड़ जुटी रही. रोमांचक मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि दर्शकों ने तालियों के…