Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: टाटानगर- सहरसा रेल सेवा समिति की ओर से टाटानगर से सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया होते हुए कटिहार तक दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग को लेकर रविवार को सर्किट हाउस में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंपा गया. यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि सह झामुमो नेता प्रोफेसर कालीपद सोरेन के माध्यम से सांसद तक पहुंचाया गया. ज्ञापन में ट्रेन संख्या 28181/ 28182 के आंशिक मार्ग परिवर्तन के माध्यम से टाटानगर से सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया होते हुए कटिहार तक सीधा रेल संपर्क उपलब्ध कराने की मांग की गई. समिति के सदस्यों ने कहा कि कोसी और सीमांचल…

Read More

सरायकेला: कुचाई प्रखंड मुख्यालय स्थित बिरसा स्टेडियम में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई रहे. इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया. कार्यक्रम में संबोधन से पहले विधायक दशरथ गागराई ने हो भाषा में ‘दिशुमे दायकेन सिंह बुंगा हो’ पारंपरिक गीत प्रस्तुत किया. विधायक के गीत पर पूरा स्टेडियम…

Read More

जामताड़ा: शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आचार्य रामानंद पांडेय सहित अन्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कराया. इसके बाद मुख्य खंभा गाड़कर भव्य पंडाल निर्माण की नींव रखी गई. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा महोत्सव में आकर्षक और अनूठे पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इस वर्ष पंडाल को काल्पनिक मंदिर और ‘माटीर घरे गणराज’…

Read More

सरायकेला: जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजनगर थाना पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान राजनगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित गोप, पिता हरेलाल गोप, निवासी सोनारडीह, थाना राजनगर, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, रोहित गोप के विरुद्ध GR No. 439/23 के तहत न्यायालय से वारंट निर्गत था. वारंट के आधार पर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही…

Read More

सरायकेला: जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित शिवपुरी कॉलोनी में जमीन-जायदाद और रुपये के विवाद को लेकर रविवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां घर में कुर्सी पर बैठकर अखबार पढ़ रही 67 वर्षीय सेवानिवृत्त एएनएम सुप्रिति मजूमदार पर उनके पोते बिक्की गोस्वामी ने कथित तौर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सुप्रिति मजूमदार की इलाज के दौरान जमशेदपुर के टीएमएच में मौत हो गई. घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार, सुप्रिति मजूमदार घर में बैठकर अखबार पढ़…

Read More

सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची के कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में ए-समवाय जम्बरो और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु पंचायत अंतर्गत सिकरम्बा गांव के घने जंगलों में विशेष सर्च अभियान चलाया. अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए कई हथियार और हथियारों से संबंधित सामग्री बरामद की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप कमांडेंट शक्ति सिंह और निरीक्षक उज्ज्वल कांति मुहुरी के नेतृत्व में एसएसबी तथा झारखंड पुलिस के जवानों ने सिकरम्बा गांव के…

Read More

सरायकेला: सरायकेला की पहचान देश-दुनिया में छऊ नृत्य की समृद्ध परंपरा के लिए है. इसी सांस्कृतिक विरासत को शोध के माध्यम से नई पहचान देने की दिशा में सरायकेला निवासी अमलेश कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने उन्हें इतिहास विषय में दर्शनशास्त्र में शोध की उपाधि प्रदान की है. उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शिक्षाविदों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. अमलेश कुमार सिन्हा, स्वर्गीय सुनील कुमार सिन्हा के पुत्र हैं और सरायकेला स्थित एसजी एकेडमी, पीएचईडी कॉलोनी के समीप रहते हैं. उन्होंने अपने शोध के लिए सरायकेला की ऐतिहासिक एवं…

Read More

जामताड़ा: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का भव्य नजारा देखने को मिला. मांझी परगना सरदार महासभा एवं सिद्ध-कानू मुर्मू सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे महिला-पुरुषों और कलाकारों ने गीत-नृत्य की प्रस्तुतियों से गांधी मैदान को उत्सव के रंग में रंग दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मांझी परगना सरदार महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील हांसदा के नेतृत्व…

Read More

सरायकेला: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं. वहीं रांची लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रतिनिधि के रूप में मनोज कुमार महतो कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस दौरान स्थानीय छऊ कलाकारों और आदिवासी कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों और उपस्थित लोगों का…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालीगुमा एनएच-33 स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 2 किलो 60 ग्राम गांजा, कोडीन युक्त 7 बोतल नशीली सिरप और 3,320 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि 8 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बालीगुमा में किआ कार शोरूम के समीप एक गुमटी में बिस्किट और चॉकलेट की दुकान की आड़ में गांजा और प्रतिबंधित…

Read More