Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: जिले के राजनगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू लोहार, पिता गंगा लोहार, निवासी सिनी, थाना राजनगर, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार राजू लोहार वर्ष 2009 से फरार चल रहा था. वह राजनगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक लूटकांड में स्थायी वारंटी के रूप में वांछित था. इसके अलावा चाईबासा मुफस्सिल थाना में दर्ज एक मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से…

Read More

सरायकेला: जिले में संचालित विकास योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में कार्य प्रमंडलों एवं विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों की मासिक समीक्षा बैठक की. बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित और धीमी गति से चल रही योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन योजनाओं की प्रगति धीमी है, उनके पीछे के कारणों को…

Read More

जामताड़ा: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जागृति योजना 2025 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा की ओर से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कुमार गुप्ता ने की. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार मौजूद रहे. शिविर में सचिव पवन कुमार ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और बैंकिंग से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित…

Read More

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान सी रोड में बुधवार को विवादित जमीन को लेकर टाटा स्टील और प्रशासन की कार्रवाई के बाद मामला गरमा गया है. प्रशासन के सहयोग से जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है. कार्रवाई के बाद जमीन पर कब्जा रखने वाले पक्ष की ओर से इसका जोरदार विरोध किया गया है. बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन पर वर्ष 2009 से ही विभिन्न न्यायालयों में विवाद चल रहा है. मनोहर सिंह, मिस्टर पुरी और प्रभाकर सिंह के पक्ष का दावा है कि अब…

Read More

जमशेदपुर :बिहार के सासाराम से चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा पर निकले दीपक कुमार गुप्ता जमशेदपुर पहुंचे. सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति के सम्मान का संदेश लेकर निकले दीपक कुमार गुप्ता का जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और उनकी यात्रा की सफलता की कामना की. दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने “एक संकल्प, एक यात्रा, एक उद्देश्य. सनातन धर्म का प्रचार और संस्कृति का सम्मान” के उद्देश्य से पदयात्रा की शुरुआत की है. उनकी यात्रा बिहार के सासाराम से शुरू हुई, जिसके बाद वे झारखंड के देवघर पहुंचे. देवघर…

Read More

मुंबई. टाटा समूह से जुड़ी बड़ी कॉरपोरेट खबर सामने आई है. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. हालांकि वह तत्काल पद नहीं छोड़ेंगे और अपने मौजूदा कार्यकाल के पूरा होने तक फरवरी 2027 तक चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. इसके बाद वह पुनर्नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे. यह घटनाक्रम 18 अगस्त को होने वाली टाटा संस की सालाना आम बैठक से ठीक पहले सामने आया है.  चंद्रशेखरन का टाटा संस के चेयरमैन के रूप में कार्यकाल फरवरी 2017 में शुरू हुआ था. उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने तकनीक, सेमीकंडक्टर,…

Read More

गोड्डा: पथरगामा थाना पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देशी कट्टे बरामद किए हैं. मौके से एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी जब्त की गई है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र निवासी भोला सिंह उर्फ प्रेमशंकर सिंह, पप्पू पंडित उर्फ हेमंत पंडित और रितेश कुमार के रूप में हुई है. मामले को लेकर पथरगामा थाना में कांड संख्या 90/26…

Read More

रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने सदन में 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के साथ दो बैकलॉग परीक्षाओं को भी रद्द करने की घोषणा की. इसके साथ ही टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से कराई गई परीक्षा की जांच कराने का भी ऐलान किया गया है. सरकार के इस फैसले को लंबे समय से परीक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. छात्रों…

Read More

रांची: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में चांडिल अनुमंडल से जुड़े विकास और जनसुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से चांडिल अनुमंडल में स्टेडियम निर्माण और पर्यटन विकास का मामला उठाया. वहीं शून्यकाल में क्षेत्र में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों को हो रही परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से रखा. नीमडीह, चांडिल और ईचागढ़ में स्टेडियम निर्माण का मामला विधायक सविता महतो ने नीमडीह, चांडिल और ईचागढ़ प्रखंड में पूर्व से स्वीकृत स्टेडियम निर्माण की स्थिति को लेकर सरकार से जानकारी मांगी. सरकार की ओर से बताया…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए. उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच करते हुए त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद, आदित्यपुर में कचरा डंपिंग के लिए भूमि चिन्हित करने, राशन कार्ड में…

Read More