- BNH Walkathon 2026 जमशेदपुर: विश्व हृदय दिवस पर ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल का ‘हार्ट वॉकथॉन’, 27 सितंबर को “दौड़ेगा- जागेगा जमशेदपुर”
- Gamharia Bolaidih Road Encroachment Dispute गम्हरिया: सरकारी नल- शौचालय के पास अतिक्रमण को लेकर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि से भिड़ा फुटपाथी दुकानदार
- Adityapur Road Accident आदित्यपुर: बीको मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर गंभीर, सड़क पर तड़पता रहा घायल
- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
खरसावां: प्रखंड के संतरीकुदर निवासी पीडीएस डीलर करम सिंह बोदरा की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पीडीएस जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने उनके गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. फुलकांत झा ने कहा कि करम सिंह बोदरा की आकस्मिक मौत से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. सरकार को मानवीय संवेदना के आधार पर परिवार की तत्काल सहायता करनी चाहिए. उन्होंने मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि…
चांडिल: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में स्वीकृत छह महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं का रविवार को विधायक सविता महतो ने शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. करीब 10 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से कुल 17 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा. योजना के तहत रुगड़ी बाजार से कुटाम तक 2.40 किलोमीटर सड़क का निर्माण 143.23 लाख रुपये, टीकर से नदीसाई तक 3.20 किलोमीटर सड़क 221.938 लाख रुपये, चीपड़ी हाई स्कूल से चुनीडीह भाया सलगाडीह तक 3.20 किलोमीटर सड़क 195.796 लाख रुपये, लेपाटांड़ से कुंदरीलौंग तक 4.10 किलोमीटर सड़क 226.752 लाख रुपये,…
रामगढ़: मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाष चौक के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही पर कुल 22.200 किलोग्राम गांजा, दो वाहन और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि सुभाष चौक स्थित एक गुमटी में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल…
जामताड़ा: सदर अस्पताल के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया और चमेली देवी के पुत्र स्मृतिशेष डॉ. अभिषेक कुमार ‘छोटू’ की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को सदर अस्पताल जामताड़ा और पारस हॉस्पिटल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया. सदर अस्पताल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में चिकित्सा पदाधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने डॉ. अभिषेक कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके व्यक्तित्व और मरीजों के प्रति सेवाभाव को याद किया गया. डॉ. अभिषेक कुमार की माता एवं झामुमो नेत्री चमेली देवी ने कहा कि डॉ. अभिषेक भले ही…
गिरिडीह: विदेश में रोजगार की तलाश में दुबई गए बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. करीब चार महीने से दुबई में फंसे रामेश्वर से पिछले पांच दिनों से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है. उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा है. इससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं. बताया जाता है कि रामेश्वर दास 6 मई 2026 को परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और रोजगार की तलाश में एक ठेकेदार के माध्यम से दुबई गया था. वह टूरिस्ट वीजा पर…
जामताड़ा: नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड नंबर 20 में निर्माणाधीन क्षेत्र के पहले बड़े स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की चहारदिवारी पहली ही बारिश में कई जगह ढह गई. वहीं अधिकांश हिस्सों में दीवारें झुक गई हैं. निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही चहारदिवारी की यह स्थिति निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. फुटबॉल स्टेडियम के रूप में विकसित किए जा रहे इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को काफी उम्मीदें हैं. लोगों को उम्मीद थी कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस परिसर के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा…
आदित्यपुर: भगवती संघ आदित्यपुर की ओर से रोड नंबर 31-32, रायडीह, आदित्यपुर-2 में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली सार्वजनिक दुर्गा पूजा को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता ओम प्रकाश को लगातार 20वीं बार पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया. कार्यकारिणी में अभियंता मनोज कुमार को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया. उनके साथ पप्पू रजक, राजू केराई, पर्यावरणविद् अभियंता अमरेश कुमार समेत कुल नौ लोगों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. वहीं लाइसेंसी दीपक कुमार झा, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, अधिवक्ता अंकित कुमार समेत छह लोगों को महासचिव बनाया गया. दिवाकर कुमार (गन्नू),…
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक पर रविवार को एक बार फिर सड़क हादसा हुआ. जहां तेज रफ्तार कार ने बस स्टैंड के पास बैठे दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में सन्नी और गुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, कार गोविंदपुर की ओर से आ रही थी. अन्ना चौक स्थित बस स्टैंड के पास दोनों युवक स्कूटी के साथ बैठे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दोनों से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद…
जमशेदपुर: द ग्रेट डिटेक्टिव चैलेंज, केस 001 “द वैनिशिंग सैफायर क्यूब” का आयोजन रविवार को 11, लेक व्यू रोड स्थित “पंचवटी”, बेल्डीह लेक के सामने किया गया. कार्यक्रम में 7 से 13 वर्ष की आयु के 19 बच्चों ने हिस्सा लिया. यह एक रोमांचक और वास्तविक अनुभव देने वाला मर्डर-मिस्ट्री कार्यक्रम था, जिसका उद्देश्य बच्चों में तार्किक सोच, समस्या समाधान और टीमवर्क की क्षमता विकसित करना था. प्रतिभागियों को पांच-पांच बच्चों की टीमों में बांटा गया. बच्चों ने गवाहों के बयान, कोडेड पहेलियों और विभिन्न स्तरों पर मिले सुरागों को जोड़ते हुए मामले की गुत्थी सुलझाने और चोर की…
गिरिडीह: बगोदर- सरिया रोड स्थित मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन समेत अन्य तकनीकी उपकरणों की चोरी के मामले में बगोदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की एक AZNA मशीन, चार एलन-की औजार, ग्लब्स, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है. चोरी में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे नहर के पास स्थित मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन समेत अन्य तकनीकी उपकरण चोरी…