चांडिल: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में स्वीकृत छह महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं का रविवार को विधायक सविता महतो ने शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. करीब 10 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से कुल 17 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा.


योजना के तहत रुगड़ी बाजार से कुटाम तक 2.40 किलोमीटर सड़क का निर्माण 143.23 लाख रुपये, टीकर से नदीसाई तक 3.20 किलोमीटर सड़क 221.938 लाख रुपये, चीपड़ी हाई स्कूल से चुनीडीह भाया सलगाडीह तक 3.20 किलोमीटर सड़क 195.796 लाख रुपये, लेपाटांड़ से कुंदरीलौंग तक 4.10 किलोमीटर सड़क 226.752 लाख रुपये, बांधडीह काड़का से पुरानडीह तक 2.32 किलोमीटर सड़क 137.674 लाख रुपये तथा तामारी से अतारग्राम तक 1.87 किलोमीटर सड़क का निर्माण 118.702 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा.

इस मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे. सड़कें बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने संबंधित संवेदक को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने तथा निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, विभाग के एई अजय राम, जेई दिनेश महतो, वरिष्ठ झामुमो नेता गुप्तेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अमित सिन्हा, अभय यादव, सुरजन स्वासी, अघोर महतो, पशुपति बागची, किशुन किस्कू, मधु गोप, विजय कृष्ण महतो, प्रताप महतो, हरेन महतो, शशांक शेखर महतो, भास्कर महतो, झरे महतो, सूरज हेंब्रम, कार्तिक मांझी, भोला कुम्हार, कांत उरांव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

