जमशेदपुर : परसुडीह थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में फरार चल रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


पहले मामले में परसुडीह थाना कांड संख्या 95/26 के प्राथमिकी अभियुक्त प्रकाश कुमार ठाकुर, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता संजय ठाकुर, निवासी जोजोबेड़ा सरकारी स्कूल के पीछे, गोविंदपुर थाना क्षेत्र, जमशेदपुर को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में मामला दर्ज है.
वहीं, दूसरे मामले में परसुडीह थाना कांड संख्या 94/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जय किशन सिंह, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्वर्गीय ललन सिंह, निवासी बारीगोड़ा, छोटा काली मंदिर के समीप, परसुडीह थाना क्षेत्र, जमशेदपुर को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ भी जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने का मामला दर्ज है.
परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया था. छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
रिपोर्ट: अफरोज मलिक

