Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को जामताड़ा शहर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. सरखेलडीह, पाकड़ी समेत दर्जनों गांवों और शहर के विभिन्न मोहल्लों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए. नात-ए-पाक और धार्मिक नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं. उत्साह और धार्मिक उमंग के बीच निकला जुलूस शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा. विभिन्न क्षेत्रों से निकले जुलूस शहर में एकत्रित हुए और निर्धारित मार्गों से होकर पूरे शहर का भ्रमण किया. जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम…

Read More

चांडिल: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कपाली टीओपी चौक में नौजवान कमेटी की ओर से सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान झामुमो सरायकेला- खरसावां के अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद ने बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर और स्केल का वितरण किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों और राहगीरों के बीच शरबत भी बांटा गया. आयोजकों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के माध्यम से आपसी भाईचारे, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया. पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. मौके पर मनौहर हुसैन, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद हंसमुख भाई, मोहम्मद निजाम और मोहम्मद महताब समेत कई…

Read More

गिरिडीह: ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के बीच मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीचे पहाड़ीडीह गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. घर की छत पर झंडा लगा रहे 20 वर्षीय सब्बीर अंसारी की हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सब्बीर छत पर झंडा लगा रहा था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया. परिजन तत्काल उसे गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सब्बीर की शादी करीब एक वर्ष…

Read More

जमशेदपुर: ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को जमशेदपुर में श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया. मानगो गांधी मैदान से शुरू हुआ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आमबागान की ओर बढ़ा. बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई. जुलूस की अगुवाई उलेमा-ए-किराम और समाज के वरिष्ठ लोगों ने की. उनके पीछे हजारों की संख्या में लोग पैदल चल रहे थे. बाइक, चारपहिया वाहनों और ट्रकों पर सवार लोग भी जुलूस में शामिल हुए. पूरे मार्ग में “सरकार की…

Read More

सरायकेला. ईद-ए-मिलाद उन-नबी के अवसर पर बुधवार को सरायकेला में श्रद्धा, भाईचारे और अमन-चैन का संदेश देते हुए भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस सरायकेला शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए राजबांध पहुंचकर संपन्न हुआ. जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए इंसानियत, प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया. विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया. धार्मिक नारों और नात-ए-पाक के बीच पूरे क्षेत्र का माहौल श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा. …

Read More

रामगढ़: अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और जिले में विधि-व्यवस्था एवं लोक शांति बनाए रखने के लिए रामगढ़ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के न्यायालय ने कुख्यात अपराधकर्मी रियाज अंसारी को तीन महीने के लिए रामगढ़ जिले से निष्कासित यानी जिला बदर करने का आदेश दिया है. वहीं तीन अन्य अपराधियों को अगले तीन महीने तक प्रत्येक सप्ताह संबंधित थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है. झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत हुई सुनवाई के बाद यह कार्रवाई की गई है. प्रशासन के अनुसार जेल…

Read More

आदित्यपुर: ‘बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह’… आदित्यपुर के जमीन और बिल्डिंग कारोबार में मोहंती बंधुओं से जुड़ा एक और विवाद पुलिस की चौखट तक पहुंच गया है. इस बार आरोपों के घेरे में बिल्डर संजय मोहंती के छोटे भाई अमित कुमार मोहंती हैं. उनके बिजनेस पार्टनर आनंद कुमार ने आदित्यपुर थाना में आवेदन देकर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, वित्तीय अनियमितता, दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि संजय मोहंती पूर्व में भी विवादों में रहे…

Read More

सरायकेला: सावधान… खतरा अभी टला नहीं है. कांड्रा थाना क्षेत्र के तुमसा गांव में रविवार से सोमवार तक जो घटनाक्रम सामने आया, उसे महज जमीन विवाद या ग्रामसभा का आंतरिक मामला मानकर फाइल बंद करना भविष्य के लिए खतरनाक हो सकता है. एक परिवार को कथित तौर पर रातभर बंधक रखना, सैकड़ों लोगों का पारंपरिक हथियारों के साथ घेराव और पुलिस के पहुंचने के बाद भी तनाव खत्म न होना बताता है कि विवाद जमीन के एक टुकड़े से कहीं आगे निकल चुका है. सबसे चिंताजनक आरोप यह है कि मौके पर मौजूद भीड़ के बीच से पुलिस को कथित…

Read More

तिरुलडीह/चांडिल: अवैध बालू के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ तिरुलडीह थाना पुलिस ने मंगलवार की रात डांटम क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने करीब 100 सीएफटी अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर तिरुलडीह थाना परिसर में सुरक्षित रखा है. पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध बालू के उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है. जब्त ट्रैक्टर और उस पर लदे बालू की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है. मामले में…

Read More

जमशेदपुर: चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक (33) हत्याकांड की जांच में अब जमीन विवाद का एंगल सामने आ रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार सिदगोड़ा के एग्रिको क्षेत्र में एक जमीन विवाद को लेकर हत्या की साजिश रचे जाने की आशंका है. इसी कड़ी में पुलिस द्वारा दो से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर गोपनीय स्थान पर पूछताछ किए जाने की सूचना है. हालांकि सरायकेला- खरसावां पुलिस ने इन तथ्यों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. गौरतलब है कि सोमवार दोपहर चांडिल थाना क्षेत्र स्थित 10th माइल स्टोन रेस्टोरेंट में अपराधियों ने निखार सबलोक पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

Read More