चांडिल: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कपाली टीओपी चौक में नौजवान कमेटी की ओर से सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान झामुमो सरायकेला- खरसावां के अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद ने बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर और स्केल का वितरण किया.


विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोगों और राहगीरों के बीच शरबत भी बांटा गया. आयोजकों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के माध्यम से आपसी भाईचारे, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया. पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे.
मौके पर मनौहर हुसैन, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद हंसमुख भाई, मोहम्मद निजाम और मोहम्मद महताब समेत कई लोग मौजूद रहे. सभी ने लोगों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

विज्ञापन
