Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

गढ़वा: चार एकड़ जमीन के लालच में मां-बेटे ने कथित तौर पर रिश्ते का ही कत्ल कर दिया. पुलिस के अनुसार चाचा राजेंद्र यादव की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव मकई के खेत में फेंक दिया गया. पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की भाभी मिला देवी और भतीजे मुन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. गढ़वा एसडीपीओ दिल्लु लोहार के अनुसार राजेंद्र यादव की दो बेटियां हैं और उनके पास करीब चार एकड़ जमीन थी. पुलिस जांच में दावा किया गया है कि इसी जमीन को हासिल करने की…

Read More

जामताड़ा: सदर अस्पताल जामताड़ा में दो लावारिस शव पिछले कई दिनों से अंतिम संस्कार के इंतजार में पड़े हैं. एक शव आठ दिनों से अस्पताल में है, जबकि दूसरे की मौत तीन दिन पहले हो चुकी है. हैरानी की बात यह है कि एक मृतका के परिजनों का पता होने के बावजूद वे शव ले जाने से इनकार कर रहे हैं. दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी प्रशासन पर डाल रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन भी इस मामले में असमंजस की स्थिति में नजर आ रहा है.  20 अगस्त को हुई थी सोहादी मरांडी की मौत …

Read More

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के बागानशाही रोड नंबर-7 निवासी 19 वर्षीय सोहेब उर्फ सुग्गी बुधवार को जुलूस में शामिल होने के लिए घर से निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं. परिजनों के अनुसार सोहेब, पिता रमजान अली, मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ है. बुधवार को वह जुलूस में जाने की बात कहकर घर से निकला था. काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं आने पर परिवार ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश शुरू की. समाचार लिखे जाने तक…

Read More

चतरा: छात्र नेता एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो की ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ बुधवार को चतरा पहुंची. बलबल से शुरू हुई यात्रा गिद्धौर होते हुए चतरा शहर पहुंची. हेरु नदी से छात्रों और कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए महतो शिबू सोरेन चौक पहुंचे और शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इसके बाद चतरा कॉलेज मैदान में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह यात्रा झारखंड के सभी जिलों में जाएगी. गांव-गांव पहुंचकर युवाओं को प्रश्नपत्र लीक, परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और भर्ती प्रक्रिया में…

Read More

चांडिल: 1501वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को कपाली में धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकार की तस्वीर भी देखने को मिली. कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी और कपाली कांग्रेस नगर कमेटी की ओर से कपाली टीओपी चौक पर बच्चों के बीच मदनी कायदा और स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया. मो. इनामूल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय बच्चे शामिल हुए. इस दौरान बच्चों को मदनी कायदा, कॉपी, पेंसिल, रबड़ और कटर दिए गए. सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी खुशी, मोहब्बत, इंसानियत और…

Read More

जमशेदपुर: रक्षाबंधन के अवसर पर रचनात्मकता को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए रोटरैक्ट क्लब ऑफ नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (RACNSU) की ओर से नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल (NSPS) में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें 250 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर आकर्षक हस्तनिर्मित राखियां तैयार कीं. आयोजन की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई राखियों को बिक्री के लिए रखा जाएगा और इससे प्राप्त पूरी राशि का उपयोग स्लम क्षेत्रों की बेटियों के लिए कन्या पूजन के आयोजन में किया जाएगा. कार्यक्रम में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलसचिव नागेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में विशाल गोराई पर हुई जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित साईं नगर निवासी विक्की कुमार पांडे (34) और चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी बजरंगी कुमार महतो (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक देशी कट्टा और एक गोली भी बरामद की गई है. मामला आदित्यपुर थाना कांड संख्या 211/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 से संबंधित है. पुलिस ने BNS की धारा 109, 61(2) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के…

Read More

चतरा: चतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सिमरिया थाना क्षेत्र के काशियातु गांव में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुकेश गंझू को दबोचा. उसके पास से एक अवैध देशी बंदूक और चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काशियातु गांव में छापेमारी की. पुलिस को देखकर मुकेश गंझू ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान…

Read More

औरंगाबाद: प्रेम प्रसंग और शादी की तैयारी को लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल परिसर बुधवार को अखाड़े में तब्दील हो गया. तीन बच्चों के पिता और पांच बच्चों की मां के कथित प्रेम संबंध से नाराज युवक के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर प्रेमिका और उसके साथ आए लोगों के साथ मारपीट कर दी. करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को थाना ले गई. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाजिदपुर से जुड़ा बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार युवक पहले से शादीशुदा…

Read More

रांची: झारखंड में MMDR कानून को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. झामुमो के विरोध और आंदोलन के ऐलान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र का MMDR कानून राज्य और राष्ट्रहित में है, लेकिन झामुमो इसे गलत तरीके से पेश कर जनता को भ्रमित कर रही है. रघुवर दास ने आरोप लगाया कि धनबाद, बोकारो, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने पर कोयले की लूट हो रही है. जल, जंगल और जमीन की बात…

Read More