Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: शनिवार को मूसलाधार बारिश के बीच तेज गर्जना और वज्रपात से जियाजोरी पंचायत भवन और समीप स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अफरा- तफरी मच गई. पंचायत भवन के समीप से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभे पर वज्रपात होने के बाद तेज विद्युत झटका लगा. इससे पंचायत भवन की विद्युत व्यवस्था में शॉर्ट सर्किट हो गया और कई उपकरण जल गए. बिजली का मीटर भी दीवार से उखड़कर जमीन पर जा गिरा. घटना के समय पंचायत भवन में विशेष ग्रामसभा चल रही थी, जिसमें 50 से अधिक लोग मौजूद थे. इसी दौरान अचानक तेज…

Read More

जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के केन्जरा टोला तारोबबुरू में जमीन विवाद को लेकर एक आदिवासी परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे. यहां तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं. इस दौरान घटना में बचे परिवार के एक सदस्य ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. मामले की जानकारी लेने के बाद अर्जुन मुंडा ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से बात की. उन्होंने तीनों शवों का तत्काल पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था करने…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है. छोटानागरा थाना क्षेत्र के दूईया गांव में 35 वर्षीय महिला को कथित तौर पर डायन बताकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया. आरोप है कि महिला को रास्ते में रोककर जमीन पर पटक दिया गया और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई. हालांकि महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी का मुकाबला किया और उसके चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाई. घटना में महिला की गर्दन पर चोट के निशान आए हैं. जानकारी के अनुसार दूईया गांव निवासी 35 वर्षीय…

Read More

जमशेदपुर: चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-32 स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल के समीप पिछले सोमवार को जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के छह दिन बीत चुके हैं. मामले में अब तक किसी मुख्य आरोपी अथवा शूटर की गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इस बीच हत्याकांड के सिलसिले में हिरासत में लेकर पूछताछ किए जा रहे सोनारी निवासी अशोक सिंह राघव की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद अशोक सिंह राघव को पहले एमजीएम अस्पताल ले…

Read More

जामताड़ा: जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बनबेड़िया गांव के समीप शनिवार को जोड़िया किनारे करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिंदापाथर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण महिला की तत्काल पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने घटनास्थल…

Read More

जामताड़ा: मिहिजाम थाना क्षेत्र के गोवाकोला गांव स्थित तालाब में शनिवार को नहाने के दौरान डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान तलवड़िया गांव निवासी करीब 32 वर्षीय मंगल राय के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मिहिजाम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला. जानकारी के अनुसार मंगल राय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. शनिवार को वह गोवाकोला स्थित तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. आसपास मौजूद लोगों…

Read More

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-32 स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल के समीप पिछले सोमवार को जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन मामले में अब तक किसी मुख्य आरोपी अथवा शूटर की गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ी है. शूटरों की पहचान कर लिए जाने की बात भी सामने आई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं.…

Read More

रामगढ़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को रामगढ़ में ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया. खेल एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त ऋतुराज ने हरी झंडी दिखाकर किया. पुरुष वर्ग की दौड़ पटेल चौक एवं छावनी फुटबॉल मैदान से, जबकि महिला वर्ग की दौड़ निर्धारित स्थल से शुरू हुई. प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपायुक्त ऋतुराज स्वयं धावकों के साथ दौड़े. उपायुक्त को अपने बीच दौड़ते देख प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया. इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने…

Read More

जामताड़ा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डीएन एकेडमी स्कूल परिसर में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए विशेष हॉकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में डॉक्टर भास्कर चंद, हॉकी एसोसिएशन के सचिव ने विद्यार्थियों को हॉकी के बुनियादी गुर सिखाए. इसके साथ ही बच्चों को शारीरिक फिटनेस और खेल के दौरान चोट से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को हॉकी खेलने की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया. साथ ही स्ट्रेचिंग और अन्य शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से फिटनेस पर ध्यान दिया गया. प्रशिक्षक ने बच्चों को बताया कि खेल शुरू करने…

Read More

चाईबासा: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के प्रयास से मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. लंबे समय से की जा रही मांग को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी देते हुए टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189/18190) के मनोहरपुर स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति दे दी है. रेलवे बोर्ड की ओर से 27 अगस्त 2026 को जारी आदेश में इस ट्रेन का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव शुरू करने की अनुमति दी गई है. सांसद जोबा माझी ने 22 जनवरी 2026 को रांची में आयोजित सांसदों की मंडलीय समिति की बैठक में क्षेत्र की रेल सुविधाओं…

Read More